होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस अखबार के एडिटर-इन-चीफ पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, छोड़ा पद
...इस अखबार के एडिटर-इन-चीफ पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, छोड़ा पद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_30710" align="alignright" width="199"] मार्क फोर्ब्स [/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_30710" align="alignright" width="199"]ऑस्ट्रेलिया के लोकप्रिय अखबार ‘द एज’ के एडिटर-इन-चीफ मार्क फोर्ब्स कुछ समय के लिए अपने पद से हट गए हैं। दरअसल उन पर एक महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वे तब तक अपने पद से अलग रहेंगे जबतक, इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती। महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर फेयरफैक्स मीडिया इस मामले की जांच कर रही है।
एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, महिला पत्रकार का आरोप है कि नवंबर में आयोजित ‘एज म्यूजिक विक्टोरिया अवॉर्ड’ के दौरान फोर्ब्स ने गलत भावना से उन्हें जबरन छूआ था, जिसके बाद महिला ने प्रबंधन से इसकी औपचारिक शिकायत की थी।
फेयरफैक्स मीडिया के एक प्रवक्ता का कहना है कि मार्क फोर्ब्स तब तक अपने पद से दूर रहेंगे जबतक जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकल जाता।
फेयरफैक्स ने अपने बयान में कहा कि वह सुरक्षित कार्यस्थल के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह का व्यवहार, जो उसके मानकों को पूरा नहीं करता, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि फिलहाल उनकी जगह ‘द एज’ के एडिटर एलेक्स लेवले (Alex Lavelle) कामकाज संभालेंगे।
‘द एज’ ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न से प्रकाशित होने वाला दैनिक समाचार पत्र है, जिसकी स्थापना 1854 में हुई थी। इस समाचार पत्र की स्वामित्व कंपनी फेयरफैक्स मीडिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स