होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी टुडे नेटवर्क में हुईं कई नई एंट्रीज
टीवी टुडे नेटवर्क में हुईं कई नई एंट्रीज
टीवी टुडे नेटवर्क से कई लोगों के हाल ही में जॉइन करने की खबर है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी टुडे नेटवर्क से कई लोगों के हाल ही में जॉइन करने की खबर है। इस कड़ी में नयरिता मुखर्जी, मनु बिष्ट, अनुज गोस्वामी, दीपशिखा भट्टाचार्या, रोहन अरोड़ा, कजरी गोस्वामी, यश भरद्वाज, हरीश देवानंद तिवारी और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी को टीवी टुडे नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग चैनल्स, प्रिंट और डिजिटल वेंचर्स में जगह दी गई है। इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल वेंचर के अंतर्गत आने वाले वेब पोर्टल ‘DailyO’ में नयरिता मुखर्जी की एंट्री हुई है, जहां उन्हें असिसटेंट एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले वे ‘T2 Online’ में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। वे कई अन्य मीडिया घरानों के साथ काम कर चुकी हैं, जिनमें ‘एबीपी ग्रुप’, ‘फेमिना मैगजीन’, ‘मैगना पब्लिशिंग हाउस’, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘वीजेएम मीडिया’ शामिल है।
वहीं मनु बिष्टको टीवी टुडे नेटवर्क में डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वे यहां मल्टीमीडिया व यू-ट्यूब की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके पहले वे ‘एसेंस कम्युनिकेशंस’, ‘डी कनेक्ट मीडिया’ व ‘क्रिएटिव थिंक्स मीडिया’ के साथ काम कर चुकी हैं।
इसी तरह से रोहन अरोड़ा और अनुज गोस्वामी टीवी टुडे नेटवर्क के यू-ट्यूब चैनल ‘लाइफतक’ से जुड़े हैं। रोहन अरोड़ा को कंसल्टेंट के तौर पर, जबकि अनुज गोस्वामी असोसिएट प्रड्यूसर के तौर ‘लाइफतक’ में नियुक्त किया गया है।
वहीं अब तक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में कार्यरत दीपशिखा भट्टाचार्या ने भी यहां जॉइन किया है। वे ‘मेल टुडे’ की एडिटोरियल टीम के साथ जुड़ी हैं। ‘मेल टुडे’ में उन्हें असिसटेंट एडिटर नियुक्त किया गया है, जबकि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में वे चीफ कंटेंट प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत थीं। वहीं कजरी गोस्वामी टीवी टुडे नेटवर्क की एडिटोरियल टीम में कंसल्टेंट की भूमिका में है, जबकि यश भरद्वाज ‘सो सॉरी’ के लिए कंल्टेंट के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह से यहां एडिटोरियल से अलग दो लोगों की नियुक्ति अन्य विभागों में की गई है, जिनमें से हरीश देवेंद्र तिवारी को इंडिया टुडे मर्ज्ड इंटनिटीका असिसटेंट मैनेजर बनाया गया है, जबकि मेल टुडे के ऐड कॉर्पोरेशन में अभिषेक कुमार को एग्जिक्यूटिव बनाया गया है।
टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क