होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल से जुड़े टीवी पत्रकार मनोज दुबे...
अब इस चैनल से जुड़े टीवी पत्रकार मनोज दुबे...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बुंदेलखंड के रीजनल न्यूज चैनल 'हिंदी खबर' से खबर है कि यहां ‘सहारा टेलिविजन’ और ‘के न्यूज’ चैनलों में एडिटोरियल की कमान संभाल चुके पत्रकार मनोज दुबे 'हिंदी खबर' से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां 'डायरेक्टर' (न्यूज) बनाय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बुंदेलखंड के रीजनल न्यूज चैनल 'हिंदी खबर' से खबर है कि यहां ‘सहारा टेलिविजन’ और ‘के न्यूज’ चैनलों में एडिटोरियल की कमान संभाल चुके पत्रकार मनोज दुबे 'हिंदी खबर' से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां 'डायरेक्टर' (न्यूज) बनाया गया है।
दुबे ने सहारा मीडिया की प्रिंट व टेलिविजन विंग में 24 वर्षों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद वे ‘के न्यूज’ के एडिटोरियल चीफ के तौर पर काम किया।
'हिंदी खबर' के साथ जुड़ने पर मैनेजमेंट ने प्रसन्नता जाहिर की है। 'हिंदी खबर' के सीईओ मनीष अग्रवाल ने कहा कि मनीष दुबे के तौर पर हमें मीडिया जगत का वो पारस प्राप्त हुआ है जो 'हिंदी खबर' को भी बहुत आगे लेकर जाएगा। उन्होंने मनीष दुबे का हार्दिक स्वागत किया है। 'हिंदी खबर' चैनल के मैनेजिंग पार्टनर और एडिटर अतुल अग्रवाल ने मनोज दुबे का स्वागत करते हुए कहा है कि उनके वृहद अनुभव का बहुत ज्यादा लाभ संस्थान को मिलेगा।
गौरतलब है कि 'हिंदी खबर' चैनल को अतुल अग्रवाल और उनके 2 साथियों ने लॉन्च किया था और आज ये चैनल तेजी से सफलता की ओर अग्रसर है। काफी कम समय में ही कई प्रमुख टेलिविजन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी ये चैनल देखा जा रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स