होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी के मंत्री ने मीडिया पर कुछ इस तरह साधा निशाना...
मोदी के मंत्री ने मीडिया पर कुछ इस तरह साधा निशाना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को पणजी में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया के एक वर्ग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक वर्ग मोदी विरोधी होने के कारण वे नोटबंदी की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशिक्षित लोग भ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को पणजी में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया के एक वर्ग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक वर्ग मोदी विरोधी होने के कारण वे नोटबंदी की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशिक्षित लोग भी नोटबंदी के उद्देश्य समझ सकते हैं, जबकि मीडिया के कुछ लोग नहीं समझ सकते।
एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च मूल्य के नोटों के चलन बंद करने की घोषणा से उत्पन्न कठिनाइयों के मुद्दे पर दिल्ली स्थित एक चाट वाले ने हाल में एक टीवी संवाददाता को विनम्रतापूर्वक करारा जवाब दिया। हालांकि उन्होंने इस बीच किसी भी चैनल का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट का वर्णन करते हुए कहा कि रिपोर्ट में परेशान होने का दावा करने वाले लोगों की लगातार तलाश कर रहे एक संवाददाता ने एक चाट वाले से पूछा कि क्या नोटबंदी से उसके व्यापार पर असर पड़ा है?
मंत्री के मुताबिक, चाट वाले ने शुरू में कहा कि ग्राहकों की संख्या घटी है। उसने कहा, ‘2000 रुपए के खुल्ले नहीं हैं।’ पर्रिकर ने कहा कि इस जवाब ने ‘मोदी सरकार के विरोधी संवाददाता को खुश कर दिया।’
मंत्री ने कहा, ‘इसके बाद संवाददाता ने चाट वाले से पूछा, 'कब तक आप इस परेशानी को झेलेंगे?' इस पर चाट वाले ने कहा, '50 दिनों तक' और मैं यह सहन करुंगा। उसने यह भी कहा कि यह अच्छे उद्देश्य के लिए किया गया है और इसका अच्छा असर होगा।’
पर्रिकर ने कहा कि कम शिक्षित समझे जाने वाले गरीब लोगों को भी संदेश मिला है। मंत्री ने आगे कहा कि लोगों की नकदी की समस्या की याथाशीघ्र समाप्ति सुनिश्चित करने के लिए कोशिशें जारी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स