होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: महिला पत्रकरों को लेकर BJP नेत्री के बिगड़े बोल

#MeToo: महिला पत्रकरों को लेकर BJP नेत्री के बिगड़े बोल

#MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

#MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके बाद से मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। हालांकि इस मामले पर अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस बीच भाजपा नेत्री का एक बयान आया है, जो काफी विवादास्पद है।  

मध्य प्रदेश BJP महिला शाखा की अध्यक्ष लता केलकर का कहना है कि महिला पत्रकार इतनी भोली और मासूम होती नहीं हैं, जिनका कोई फायदा उठा सके।  

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं, वे सभी पत्रकार हैं। मैं पत्रकार बहनों को इनोसेंट महिला नहीं कहती, जिसका कोई भी मिसयूज कर ले। ये जो #MeToo कैंपेन शुरू हुआ है, उसका मैं स्वागत करती हूं, और मैं मानती हूं कि ऐसा साहस मिला है कि वो अपने ऊपर हुए जुल्म को कह सकती हैं, क्योंकि कहना हमारे लिए प्राथमिकता है कि महिलाएं अपनी बात कहें।'

लता ने ये जवाब उस वक्त दिया जब रिपोर्टर्स ने उनसे #MeToo अभियान में एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बारे में पूछा। केलकर ने कहा एमजे अकबर एक पत्रकार रहे हैं और जो आरोप लगा रही हैं वह खुद भी पत्रकार हैं। ऐसे में दोनों की गलती है।

अकबर के इस्तीफे को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके इस बारे में कुछ भी कहने से ये तय नहीं होगा। इसके बारे में खुद अकबर और पार्टी हाई कमान फैसला लेंगे। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर यही इल्जाम कांग्रेस के किसी नेता पर लगे होते तो वह क्या करतीं, तो उनका जवाब था कि वह इस्तीफे की मांग करतीं।

जब पूछा गया कि अगर मंत्री पर कोई एक्शन लेना हो तब, तो उनका जवाब था कि इस मामले में अकबर पर जो भी इल्जाम लगे हैं उनकी जांच होनी चाहिए। उसके आधार पर जो भी दोषी पाया जाता है उस पर एक्शन लिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि कई प्रमुख अखबारों के संपादक रह चुके अकबर पर 9 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में कई विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, लेफ्ट, टीडीपी और बीजेपी की पुरानी सहयोगी शिवसेना इस मामले को लेकर अकबर के इस्तीफे की मांग कर चुकी हैं। फिलहाल अकबर नाइजीरिया के दौरे पर हैं।  


टैग्स महिला पत्रकार लता केलकर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

55 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago