होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी के इस नए शो में पत्रकारों की टीम दागती है दमदार-धारदार सवाल...
लोकसभा टीवी के इस नए शो में पत्रकारों की टीम दागती है दमदार-धारदार सवाल...
<p dir="ltr" style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <img class=" wp-image-31282 alignright" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2016/12/cr.jpg" alt="cr" width="288" height="173" />'लोकसभा टेलिविजन' एक नए कार्यक्रम 'काॅन्फ्रेंस रूम' की शुरुआत कर रहा है, जिसका प्रसारण इस शनिवार रात 8 बजे और पुन: प्रसा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
काॅन्फेंस रूम नाम से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की फाॅरमेट अपने नाम के मुताबिक ही है। इसमें मेहमान से सवाल करने के लिए कोई एक एंकर नहीं, बल्कि लोकसभा टीवी के पत्रकारों की एक टीम होगी। साथ ही विषय के जानकार भी मौजूद रहेंगे। चैनल को भरोसा है कि अलग कलेवर में प्रस्तुत होने वाले इस नए कार्यक्रम को दर्शकों की सराहना मिलेगी।
अपने पहले एपिसोड के लिए चैनल ने बहुचर्चित नोटबंदी को चुना है। इस कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की है और चर्चा का विषय रहा है - नोटबंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले की जरूरत और तब से लेकर अब तक के इसके सफर पर कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा हुई है। लोकसभा टीवी की टीम और जानकारों के सवालों का जवाब दिया है केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने। वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा टीवी की इस पहल की सराहना करते हुए चैनल को शुभकामनाएं दीं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स