होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदाई के वक्त भावुक हुए अरनब गोस्वामी, आंख से निकले आंसू...
विदाई के वक्त भावुक हुए अरनब गोस्वामी, आंख से निकले आंसू...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अरनब गोस्वामी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की घोषणा उन्होंने अपनी टीम को एक भावुक संबोधन के जरिए की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अरनब गोस्वामी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की घोषणा उन्होंने अपनी टीम को एक भावुक संबोधन के जरिए की। गुरुवार को तीन मिनट का यह भावुक संबोधन वाला विडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें गोस्वामी अपनी टीम को यह कहते हुए दिखाई दिए कि ‘खेल तो अभी शुरू हुआ है (The game has just begun)।’
अरनब गोस्वामी अपनी उग्र छवि के विपरीत काफी भावुक दिखे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को धन्यवाद दिया बल्कि अपने रूखे व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने इस दौरान मजाक भी किया कि वह काफी विनम्र थे। अरनब ने कहा कि टाइम्स नाउ के साथ काम का उन्होंने काफी लुत्फ उठाया और आशा जताई कि उनके साथ काम करने वाली टीम ने भी काम को काफी एंजॉय किया होगा, क्योंकि टीम के सदस्यों ने ही उन्हें काफी वाहवाही दिलाई।
अपने संबोधन के दौरान अरनब ने कहा, ‘खेल अब शुरू हुआ है (The game starts now)। इंडिपेंटेंड मीडिया में भरोसा बनाए रखें, कोई भी हमें इंडिपेंडेंट मीडिया नहीं सिखा सकता है। मैं यह सब आपकी बदौलत ही करने में सफल हो पाया हूं।’ इसके साथ ही अरनब ने अपनी टीम से कहा, ‘मैंने अभी तक आपसे जो कहा है, उसे माफ कर देना। मैंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैं हमेशा इस चैनल को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता था।’
इस दौरान काम के प्रति अरनब गोस्वामी का जुनून एक बार फिर उस समय दिखा जब उन्होंने कहा, ‘हम कुछ नहीं है लेकिन हमारी प्रोफेशनल योग्यता ही जीवन में काफी अहम है। मैं आप लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया। मैंने जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी मुझे आप लोगों का इतना प्यार मिला।’
इसके साथ ही अरनब ने यह कहते हुए अपना संबोधन समाप्त किया कि वह कहीं दूर नहीं जा रहे हैं। इसलिए इस बारे में अभी कुछ ज्यादा न लिखें। यह दुनिया काफी छोटी है।
गौरतलब है कि टाइम्स नाउ में करीब दस साल लंबी पारी खेलने के बाद अरनब गोस्वामी ने तीन दिन पूर्व चैनल से इस्तीफा दे दिया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये विडियो आप नीचे क्लिक करके देख सकते हैं:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स