होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद मशहूर डिबेट शो हुआ बंद, एंकर ने उठाया ये बड़ा कदम...
महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद मशहूर डिबेट शो हुआ बंद, एंकर ने उठाया ये बड़ा कदम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महिला मेहमान पर अभद्र टिप्पणी के बाद कीनिया का एक मशहूर टीवी शो बंद हो गया है। दरअसल 17 नवंबर की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पुरुष गेस्ट ने शो में आमंत्रित महिला गेस्ट के बारे में कहा, ‘ये इतनी ख़ूबसूरत हैं कि हर कोई इनका रेप करना चाहता है।’ यह फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने शो की और जेफ कोईनांगे की जबरदस्त आलोचना की। जेफ के इस शो में मिगुआना मिगुआना और एस्टर पासारिस गेस्ट के तौर पर डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। दोनों नैरोबी गवर्नर पद के उम्मीदवार हैं।
डिबेट के दौरान जब ब्रेक हुआ तो मिगुआना ने एस्टर के बारे में कहा, ‘एस्टर इतनी ख़ूबसरत हैं कि हर कोई इनका रेप करना चाहता है।’ मिगुआना यहीं नहीं रुके। उन्होंने एस्टर पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, ‘तुम सब जगह पुरुषों का पीछा करती रहती हो। तुम सोचती हो कि तुम बहुत खूबसूरत हो, लेकिन तुम खूबसूरत नहीं हो। अपनी चमड़ी के रंग के बगैर तुम कुछ भी नहीं हो।’
इन टिप्पणियों के बाद एस्टर पारासिस ने मिगुआना पर नस्लभेदी होने का आरोप लगाया। शो के होस्ट जेफ़ कोईनांगे की इस बात के लिए आलोचना की गई कि उन्होंने मिगुआना को उनकी अभद्र टिप्पणियों के दौरान रोका नहीं।
आलोचना के बाद होस्ट जेफ कोईनांगे ने माफी मांगी और कहा कि वो अपना शो बंद कर रहे हैं। जेफ ने ऐलान किया कि केटीएन चैनल पर प्रसारित ये शो का आखिरी एपिसोड है, हालांकि इसके बाद उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया।
THANK YOU KENYA!!
300 Episodes!! 10 MILLION Viewers Every Episode!! Millions INSPIRED! We APPRECIATE YOU!! @xtiandela#JeffKoinangeLIVE pic.twitter.com/vHMQ0vvcZw — Jeff Koinange, MBS (@KoinangeJeff) November 24, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स