होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV मीडिया नेटवर्क के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने लॉन्च किया ये नया वेंचर

ITV मीडिया नेटवर्क के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने लॉन्च किया ये नया वेंचर

प्रो स्पोर्टिफाई और आईटीवी मीडिया नेटवर्क के संस्थापक एवं प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा इस साल के अंत में इंडियन एरिना पोलो लीग लॉन्च करेंगे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रो स्पोर्टिफाई और आईटीवी मीडिया नेटवर्क के संस्थापक एवं प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा इस साल के अंत में इंडियन एरिना पोलो लीग लॉन्च करेंगे। शर्मा ने 2015 में प्रो स्पोर्टिफाई को स्थानीय खेल को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में पेश किया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत में खेल और एथलेटिक्स के स्तर को मजबूत करना है। हाल ही में ‘कैवलरी गोल्ड कप’ के अवसर पर यह घोषणा की गई। इस दौरान, सेना प्रमुख एवं आईपीए के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और क्यूएमजी लेफ्टिनेंट जनरल आमरे, चीफ स्टीवर्ड और आईपीए के उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे। संयुक्त रूप से की गई इस घोषणा के बाद जनरल बिपिन रावत ने यह दर्शाने के लिए कार्तिकेय शर्मा को औपचारिक एरीना पोलो बॉल सौंपी कि अब प्रो स्पोर्टिफाई वेंचर्स इसे आगे बढ़ाएगा।

‘इंडियन एरीना पोलो लीग’ 6 टीमों के बीच एरीना पोलो फॉर्मेट में खेली जाएगी, जो कि खेल का एक छोटा प्रारूप है। यहां आपको तेज़ और पेशेवर पोलो का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा। इस आयोजन में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे। ‘एरीना पोलो’ पोलो का एक छोटा प्रारूप है और अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेला जाता है। हालांकि, इस गेम में रंग बिरंगी पोशाक पहने खिलाड़ी जिस गेंद से खेलते हैं, उसका आकार बड़ा होता है। ‘पोलो लीग’ स्पोर्ट्स, फैशन और लाइफस्टाइल का एक आदर्श मिश्रण होगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय पोलो एसोसिएशन के मानद सचिव कर्नल रवि राठौर ने कहा, “हमें इंडियन एरिना पोलो लीग की घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है, हम प्रो स्पोर्टिफाई वेंचर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उन्होंने ने भारत में पेशेवर खेलों को बढ़ाने देने की दिशा में अब तक बेहतरीन काम किया है। इंडियन एरिना पोलो उनकी एक और उपलब्धि होगी। मैं कार्तिकेय शर्मा को उनके दृष्टिकोण, जुनून और प्रतिबद्धता के लिए बधाई देता हूं।”

प्रो स्पोर्टिफाई वेंचर्स के संस्थापक एवं प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने इस दौरान कहा कि भारत में पोलो को राजसी गौरव का पर्यायवाची माना जाता है। दुनिया भर के पोलो संरक्षक अब ‘इंडियन पोलो लीग’ में पोलो टीम के मालिक और एक नए उभरते खेल और जीवन शैली व्यवसाय का हिस्सा बन सकेंगे।
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

40 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago