होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पोर्न देखते पकड़े गए शिक्षा मंत्री ने रिपोर्टर-कैमरामैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत...
पोर्न देखते पकड़े गए शिक्षा मंत्री ने रिपोर्टर-कैमरामैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री तनवीर सैत ने उस टीवी रिपोर्टर और कैमरामैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसने टीपू जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री तनवीर सैत को अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीरें देखते हुए कैमरे में कैद किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री तनवीर सैत ने उस टीवी रिपोर्टर और कैमरामैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसने टीपू जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री तनवीर सैत को अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीरें देखते हुए कैमरे में कैद किया था।
शिक्षा मंत्री की शिकायत पर वीडियो बनाने वाले कन्नड़ न्यूज चैनल के स्थानीय पत्रकार और उसके कैमरामैन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 (भड़काने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना या शांति भंग करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल यह वाकया प्रदेश सरकार की ओर से रायचूर जिले में आयोजित टीपू सुल्तान जयंती कार्यक्रम में देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जब जयंती समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त शिक्षा मंत्री सेत अपने स्मार्टफोन पर कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें देख रहे थे।
वहीं शिक्षा मंत्री तनवीर सैत ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने मोबाइल पर आए वॉट्सएप मैसेज देख रहे थे।
जेडी(एस) पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने कहा कि वायरल हुए वीडियो में तनवीर सैत अश्लील तस्वीरें देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्दारमैया अपने मंत्री को क्लीनचिट देने की बजाय मामले की जांच कराएं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सिद्दारमैया ने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मुझे अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं कुछ भी बोलने से पहले तनवीर सैत से बात करुंगा, लेकिन मैं किसी का साथ नहीं दे रहा हूं। मैं मामले की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई करुंगा।'
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स