होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें संयुक्त सचिव (फिल्म्स) के. संजय मूर्ति, जोकि अभी तक एक अन्य संयुक्त सचिव मिहिर कुमार सिंह के साथ मिलकर ब्रॉडकास्टिंग सेक्शन संभाल रहे थे, उन्हें अब पूरी तरह से इसकी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें संयुक्त सचिव (फिल्म्स) के. संजय मूर्ति, जोकि अभी तक एक अन्य संयुक्त सचिव मिहिर कुमार सिंह के साथ मिलकर ब्रॉडकास्टिंग सेक्शन संभाल रहे थे, उन्हें अब पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने 29 अगस्त से अकेले ही अब ब्रॉडकास्टिंग सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल ली है।
पढ़ें : सूचना-प्रसारण मंत्रालय के इस अहम पद का कार्यभार संभालेंगी IAS अधिकारी अंशु सिन्हा…
1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। प्रसारण मंत्रालय में अपने कार्यकाल से पहले मूर्ति हिमाचल प्रदेश में प्रमुख सचिव (एफसीएस, टीई और आईपीएच) थे।
इसके अतिरिक्त जयश्री मुखर्जी, जिन्हें इस साल जुलाई में अपर सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था, उन्हें 20 दिन पहले ही शास्त्री भवन स्थित ऑफिस में बुला लिया गया था और अब उन्हें विशेष सचिव बनाया गया है। वह जेएस माथुर की जगह लेंगी, क्योंकि माथुर को प्रमोट कर पंचायती राज का सचिव बना दिया गया था।
जयश्री मुखर्जी महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स