होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने इस लोकप्रिय शो को अब किताब की शक्ल देगा ABP न्यूज...
अपने इस लोकप्रिय शो को अब किताब की शक्ल देगा ABP न्यूज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज ने अपने लोकप्रिय शो ‘भारतवर्ष’ पर आधारित एक किताब लॉ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि यह किताब दो भाषाओं में प्रकाशित की जाएगी। इस किताब का हिंदी टाइटल होगा ‘अनुपम खेर प्रस्तुत करते हैं- भारतवर्ष’ और अंग्रेजी टाइटल होगा ‘Bharatvarsha–Presented by AnupamKher’। यह किताब साल 2017 की पहली तिमाही में प्रकाशित की जाएगी, जिसमें भारत के 5000 साल पुराने इतिहास के महत्वपूर्ण आंकड़ों को उजागर किए जाएगा।
एबीपी न्यूज की टीम ने कई महानायकों की जिंदगी से जुड़े तमाम तथ्यों को जुटाने के लिए बहुत सारी रिसर्च की है, जिनमें गौतम बुद्ध, चाणक्य, अशोक सम्राट, आदि शंकराचार्य, पृथ्वीराज चौहान, कबीर, अकबर, महाराणा प्रताप और दारा शिकोह शामिल हैं।
जगरनॉट बुक्स की एडिटर रेणु अगल ने कहा, ‘एबीपी न्यूज के साथ मिलकर काम करने के लिए हम बहुत ही उत्साहित हैं। जगरनॉट के ऐप और प्रिंट में इन कहानियों का प्रकाशन करने के लिए तत्पर हूं। यह किताब उन महानायकों की प्रोफाइल्स को पाठकों के अनुकूल तैयार की जाएगी, जिन्होंने भारत को बनाने में मदद की है। भविष्य में हम एबीपी के साथ मिलकर इस तरह के और भी काम करेंगे।’
एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अशोक वेंकटरमणी ने कहा, ‘एबीपी न्यूज जगरनॉट बुक्स के साथ पार्टनरशिप करके खुश है, जो प्रिंट और डिजिटल फॉर्मेट में भारतवर्ष की सीरीज प्रकाशित करेगी। शो पर किए गए व्यापक शोध से निश्चित रूप से लाखों पाठकों को फायदा होगा।’
एबीपी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने कहा, ‘हम न्यूज टेलिविजन इंडस्ट्री में विचारणीय कंटेंट का नेतृत्व करते हैं और यही ‘भारतवर्ष’ की भारी लोकप्रियता ने एक बार सिद्ध कर दिया है।’ इससे पहले भी हमने लीक से हटकर कुछ ऐसे ही शोज किए हैं, जैसे- प्रधानमंत्री, रामराज्य। लेकिन पहली बार हम अपने प्रोग्राम को पब्लिश कर रहे हैं।’
न्यूज टेलिविजन पर दिखाया जा रहा ‘भारतवर्ष’ सच्चाई और तथ्यों पर आधारित भव्य कार्यक्रम है। यह भारत के महान बनने की कहानी है। भारत के बनने और बढ़ने की गौरवगाथा इसमें दिखाई गई है। शो में बताया गया है कि अगर ये महानायक न होते तो क्या भारत होता? और होता तो कैसा होता?
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स