होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन पत्रकारों को PCI ने किया नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
...इन पत्रकारों को PCI ने किया नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर दिया गया। दरअसल इस दिन ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने अपने स्थापन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर दिया गया। दरअसल इस दिन ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए हैं।
स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, फोटोग्राफर्स, स्वतंत्र पत्रकारों (जो पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं) को यह सम्मान दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार एस. निहाल सिंह को ‘राजा राममोहन राय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
केरल के ‘दीपिका डेली’ के पत्रकार रंजीथ जॉन को ‘ग्रामीण पत्रकारिता एवं विकास रिपोर्टिंग’ श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50 हजार रुपए की नकद राशि भी दी गई। इसी श्रेणी में फ्रीलांसर अरविंद कुमार सिंह और कोयंबटूर के ‘दिनामलार’ के एक्स. जेवियर सेल्वाकुमार को संयुक्त रूप से ‘विशेष उल्लेख का प्रमाणपत्र’ दिया गया।
जहां ‘खोजी पत्रकारिता’ श्रेणी में कोई भी प्रविष्टि पुरस्कार के योग्य नहीं पाई गई, तो वहीं, केरल से ‘मलयाला मनोरमा’ के टी.पी. धनेश और नई दिल्ली से एशियन ऐज के प्रीतम बंदोपाध्याय को संयुक्त रूप से ‘सिंगल न्यूज पिक्चर श्रेणी’ में पुरस्कार दिया गया। इसके तहत उन्हें 25 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। इसी श्रेणी में ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के फोटोग्राफर विजय वर्मा को ‘विशेष उल्लेख का प्रमाणपत्र’ दिया गया।
‘इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार की दिल्ली स्थित फोटो जर्नलिस्ट रेणुका पुरी को में ‘फोटो पत्रकारिता’ की श्रेणी (फोटो फीचर) में पुरस्कार दिया गया। सम्मान के तौर पर उन्हें इसके लिए 50 हजार की नगद राशि भी मिली।
वहीं ‘मलयाला मनोरमा’ के केरल स्थित बैजू पोउलोज को ‘बेस्ट न्यूजपेपर्स आर्ट: कवरिंग कॉर्टून्स, कैरिकेचर्स एंड इलस्ट्रेशंस’ श्रेणी में मुख्य पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी श्रेणी में मलयाला मनोरमा के ही रोहित जोस को ‘विशेष उल्लेख का प्रमाणपत्र’ दिया गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स