होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जब दो पत्रकारों को दिखाया गया बाहर का रास्ता...
RBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जब दो पत्रकारों को दिखाया गया बाहर का रास्ता...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">मुंबई स्थित आरबीआई हेडक्वॉर्टर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो ब्रिटिश मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, हालांकि पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति न मिलने की वजह भी नहीं बताई गई। ये दोनों पत्रकार 'द इकोनॉमिस्ट'
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई स्थित आरबीआई हेडक्वॉर्टर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो ब्रिटिश मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, हालांकि पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति न मिलने की वजह भी नहीं बताई गई। ये दोनों पत्रकार 'द इकोनॉमिस्ट' और 'बीबीसी वर्ल्ड सर्विस' से हैं।
इस कार्रवाई से नाराज आर्थिक जगत की प्रसिद्ध मैगजीन ‘द इकॉनमिस्ट’ के पत्रकार स्टैनली पिग्नल का आरोप है कि आरबीआई ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग्स से मैगजीन को बैन कर दिया। उन्होंने ने एक के बाद एक चार ट्वीट किए।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'अद्भुत... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नीति को लेकर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में हम (द इकोनॉमिस्ट) नहीं बुलाए गए हैं। मुझे प्रवेश से मना कर दिया गया। पारदर्शिता के लिए एक दुखद दिन।'
वहीं दूसरे पत्रकार बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के समीर हाशमी ने भी एक न्यूज वेबसाइट से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुझे और ‘द इकोनॉमिस्ट’ के पत्रकार को बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के बाहर कर दिया गया।
RBI spokeswoman says decision to exclude me has nothing to do with @TheEconomist (critical) coverage of demonetisation. — Stanley Pignal (@spignal) December 7, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स