होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडियाकर्मियों की हुई पिटाई, टाटा संस के प्रवक्ता ने मांगी माफी...
मीडियाकर्मियों की हुई पिटाई, टाटा संस के प्रवक्ता ने मांगी माफी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई में शुक्रवार को टाटा समूह के मुख्यालय ‘बॉम्बे हाउस’ के बाहर पत्रकारों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। साइरस मिस्त्री की फोटो क्लिक करने को लेकर सिक्युरिटी गार्ड्स और मीडियाकर्मियों में झड़प हो गई। इसमें हिन्दुस्तान टाइम्स के फोटो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई में शुक्रवार को टाटा समूह के मुख्यालय ‘बॉम्बे हाउस’ के बाहर पत्रकारों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। साइरस मिस्त्री की फोटो क्लिक करने को लेकर सिक्युरिटी गार्ड्स और मीडियाकर्मियों में झड़प हो गई। इसमें हिन्दुस्तान टाइम्स के फोटोग्रफार अर्जित सेन समेत कुछ अन्य मीडियाकर्मियों को चोट लगने और उनके कैमरे टूटने की भी खबरें सामने आईं हैं।
मिस्त्री टाटा ग्रुप के फर्म इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग में शामिल होने आए थे। दरअसल, मिस्त्री के सिक्युरिटी गार्ड्स मीडिया को उनके नजदीक नहीं जाने दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई।
घटना बॉम्बे हाउस के सामने की है। बाद में पुलिस ने मामले को कंट्रोल किया। इसके बाद 4 सिक्योरिटी गार्ड और 3 फोटोग्राफर्स को मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि बाद में, टाटा संस के एक प्रवक्ता ने इस घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘कुछ डायरेक्टर्स के प्रवेश के दौरान भीड़ में हमारे सुरक्षा स्टाफ के सदस्यों में से एक नीचे गिर गया और इस वजह से वे अपना आपा खो बैठे। हालांकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।’
यहां देखें विडियो:
(विडियो साभार: हिन्दुस्तान टाइम्स)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स