होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से अकाली पार्षद ने एक पत्रकार की कर दी हत्या
...इस वजह से अकाली पार्षद ने एक पत्रकार की कर दी हत्या
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_28193" align="alignright" width="290"] केवल कृष्ण जिंदल, मृतक पत्रकार [/capti
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_28193" align="alignright" width="290"]पत्रकार की हत्या का ताजा मामला पंजाब के संगरूर जिले से सामने आया है, जहां धूरी ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा अकाली पार्षद कर्मजीत सिंह पम्मी ने एक हिंदी अखबार के पत्रकार की गोली माकर हत्या कर दी है।
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मृतक पत्रकार केवल कृष्ण जिंदल हिंदी अखबार दैनिक सवेरा में कार्यरत थे। इसके अलावा वह ब्याज पर पैसे देने का काम भी करते थे।
वहीं एस.एच.ओ सिटी धूरी हरजिंद्र सिंह के मुताबिक, मृतक के बेटे के बयानों के अधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि केवल कृष्ण ने कर्मजीत सिंह पम्मी को 10 लाख रुपए की रकम उधार दी हुई थी। केवल कृष्ण की लड़की की शादी नवम्बर महीने में होनी थी, जिसके चलते वह कर्मजीत पम्मी से अपनी रकम वापस मांग रहा था लेकिन आरोपी रकम वापस लौटाने में टाल-मटोल कर रहा था और गुरुवार की रात उसने केवल कृष्ण को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
वहीं आरोपी कर्मजीत सिंह पम्मी ने उक्त आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि केवल कृष्ण और वह एक अच्छे दोस्त थे। गुरुवार की रात उन दोनों ने शराब पी थी। कर्मजीत के मुताबिक, इस दौरान वह कार से उतरकर टॉयलेट के लिए गया और जब वापस आया तो उसने देखा कि केवल कृष्ण ने उसकी कार में पड़ी रिवाल्वर उठाई हुई थी। जब उसने रिवाल्वर के लोड होने का हवाला देते हुए उससे रिवाल्वर छीननी चाही तो इस दौरान गोली चल गई और उसकी मौत हो गई।
बता दें कि केवल कृष्ण को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में कर्मजीत सिंह पम्मी ही लेकर आया था और उसने खुद ही पुलिस को फोन कर अपना पक्ष रखा था।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स