होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण के ये पत्रकार बने PRO...
दैनिक जागरण के ये पत्रकार बने PRO...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूं तो हर कोई सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखता है, लेकिन प्राइवेट जॉब करते हुए और व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकार शैलेन्द्र सिंह ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज एजेंसी से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हरिभूमि’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘नईदुनिया’ और ‘दैनिक जागरण’ में काम किया। विभिन्न पदों पर रहते हुए वे धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और इस शिखर तक पहुंच गए। वैसे तो उनकी जीवनसंगिनी अनु चौहान भी पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और नवभारत टाइम्स में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।
दिल्ली के रहने वाले शैलेन्द्र ने अपनी स्कूली शिक्षा भी यहीं से पूरी की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.ए. (ऑनर्स) किया और इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया। वे पिछले ढाई सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और विभिन्न राज्यों में निकलने वाली नियुक्तियों के लिए आवेदन करना कभी नहीं भूलते थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स