होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'अमर उजाला' को अलविदा कह इस बड़े चैनल से जुड़े युवा पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव...
'अमर उजाला' को अलविदा कह इस बड़े चैनल से जुड़े युवा पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रिंट और इलेक्टॉनिक मीडिया का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (दिल्ली) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट और इलेक्टॉनिक मीडिया का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (दिल्ली) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर जुड़े हुए थे।
उन्हें प्रिंट और इलेक्टॉनिक मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ के साथ साल 2008 में की, इसके बाद वे ‘हिन्दुस्तान’ के साथ जुड़ गए। हिन्दुस्तान के बाद उन्होंने प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख किया और ‘समाचार प्लस’ चैनल के साथ जुड़ गए। यहां वे असाइनमेंट इंचार्ज बनकर गए और यहां कई स्पेशल रिपोर्टिंग की, जिसमें साल 2012 का यूपी इलेक्शन भी शामिल है। उन्होंने एक स्पेशल प्रोग्राम को लेकर साल 2013 में महाकुंभ के लिए इलाहाबाद से रिपोर्टिंग की।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले सौरभ 29 साल के एक युवा पत्रकार हैं। पिछले आठ सालों से वे दिल्ली-एनसीआर के लिए रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मासकम्युनिकेशन किया और इसके बाद उन्होंने पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन में मास्टर किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स