होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दमदार रिपोर्टिंग पर इस महिला भारतीय पत्रकार को मिला USA में सम्मान...
दमदार रिपोर्टिंग पर इस महिला भारतीय पत्रकार को मिला USA में सम्मान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नक्सल प्रभावित बस्तर में आदिवासियों के मानवाधिकारों पर लगातार रिपोर्टिंग कर सुर्खियों में आ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ये भी पढ़ें: पुलिस के तांडव से परेशान होकर जब एक महिला पत्रकार को छोड़ना पड़ा अपना घर…
मंगलवार को अमेरिका के न्यूयार्क शहर के एक होटल में दुनियाभर के चार पत्रकारों को यह सम्मान मिला, जिनमें से मालिनी एक हैं। मालिनी को यह सम्मान नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। मालिनी के अलावा समिति ने अल सल्वाडोर के ऑस्कर मार्टिनेज और तुर्की के कैदुंदार को भी सम्मानित किया है। जेल में बंद मिस्र के फोटोग्राफर अबू जेइद को उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान दिया गया है। भारत से यह सम्मान पाने वाली मालिनी दूसरी पत्रकार हैं।
मालिनी ने बस्तर में पुलिस अत्याचारों के खिलाफ लगातार रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्ट से दुनियाभर की मीडिया का ध्यान बस्तर की नक्सल समस्या की ओर गया। जान जोखिम में डालकर नक्सल इलाकों से सच्चाई बाहर लाने की वजह से वे पुलिस के निशाने पर भी रहीं। इसी साल फरवरी में पुलिस समर्थित सामाजिक एकता मंच के लोगों ने जगदलपुर स्थित उनके निवास पर हमला बोल दिया था। उनके घर पर पथराव किया गया और उन्हें धमकियां दी गईं, जिसके बाद मालिनी को बस्तर छोड़ना पड़ा। मालिनी अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट स्क्रॉल.इन (scroll.in) के लिए रिपोर्टिंग करती रही हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स