होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक फोटो जर्नलिस्ट का अजीबो-गरीब दावा...
एक फोटो जर्नलिस्ट का अजीबो-गरीब दावा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी न्यूज चैनलों पर अकसर आपने भूत-प्रेतों के किस्से सुने होंगे, लेकिन एक फोटो जर्नलिस्ट ने भूत को अपने कैमरे में कैद करने का दावा किया है। थाईलैंड के एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि उसने भूतनी को तेज रफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी न्यूज चैनलों पर अकसर आपने भूत-प्रेतों के किस्से सुने होंगे, लेकिन एक फोटो जर्नलिस्ट ने भूत को अपने कैमरे में कैद करने का दावा किया है।
थाईलैंड के एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि उसने भूतनी को तेज रफ्तार कार पर बैठे हुए देखा, इतना ही नहीं उसने उसका विडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस भूतनी का विडियो थाईलैंड के जिस जर्नलिस्ट ने अपने कैमरा में कैद किया है, उसमें देखा जा सकता है कि लड़की के सिर पर लबें घने बाल है और वो लाल रंग की कार के पीछे हिस्से यानी डिग्गी पर बड़ी आसानी से बैठी हुई है। कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी लड़की को कोई फर्क नही पड़ रहा है। वो बड़े आराम से कार पर बैठी हुई है।
अमेरिकी दैनिक 'डेली मिरर' की खबर के मुताबिक, विडियो बनाने वाले फोटो जर्नलिस्ट पोवेरट कटकुलदावा की माने तो कार पर बैठने वाली लड़की एक भूतनी ही थी और जब इस पत्रकार ने इस गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया तो जांच में पता चला की पहले यह कार एक लड़की के नाम पर थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया था।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स