होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब शिरोमणि अकाली दल के एक नेता ने की पत्रकार की पिटाई...
जब शिरोमणि अकाली दल के एक नेता ने की पत्रकार की पिटाई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पंजाब के तरनतारन में एक पत्रकार ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के स्थानीय नेता पर मारपीट का आरोप लगाया है। बलजिंदर सिंह बॉबी नाम के इस पत्रकार का आरोप है कि उक्त नेता ने बंदूक के बल पर उन्हें धमकाया भी। पीडि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पंजाब के तरनतारन में एक पत्रकार ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के स्थानीय नेता पर मारपीट का आरोप लगाया है। बलजिंदर सिंह बॉबी नाम के इस पत्रकार का आरोप है कि उक्त नेता ने बंदूक के बल पर उन्हें धमकाया भी। पीडि़त ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, स्थानीय लोग किसी मामले को सुलझाने के लिए आपस में बैठक कर रहे थे। इस बैठक में पीडि़त पत्रकार के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। बलजिंदर का आरोप है कि किसी बात पर गुस्साए उक्त नेता ने पुलिस व लोगों की मौजूदगी में उसे पीटना शुरू कर दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों की यूनियन ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पत्रकारों की चंडीगढ़-पंजाब यूनियन के जिला अध्यक्ष जसमिल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने उक्त नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को सुलझा लिया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स