होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कुछ इस तरह की सोच रखने वाले 'द लल्लनटॉप' में करें अप्लाई, यहां है वैकैंसी
...कुछ इस तरह की सोच रखने वाले 'द लल्लनटॉप' में करें अप्लाई, यहां है वैकैंसी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पत्रकारिता में तमाम नए तरह के प्रयोग कर रही वेबसाइट 'दी<span class="kopa-search-keyword">लल्लन</span><span class="kopa-search-keyword">टॉप' </span>(thelallantop.com) को ऐसे नए साथियों की जरूरत है, जो दिल और दिमाग से यंग हो। जाति में यकीन न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारिता में तमाम नए तरह के प्रयोग कर रही वेबसाइट 'दीलल्लनटॉप' (thelallantop.com) को ऐसे नए साथियों की जरूरत है, जो दिल और दिमाग से यंग हो। जाति में यकीन न करने वाले हों। धर्म को अगर मानते भी हों तो अपने निजी स्पेस में। आदमी और औरत को बराबर का समझते हों, मनसा-वाचा-कर्मणा। तनख्वाह इंडस्ट्री में सबसे अच्छी दी जाएगी। काम हफ्ते में पांच दिन, नौ घंटे।
गैर हिंदी प्रदेश, आदिवासी, पूर्वोत्तर, अल्पसंख्यक, दलित और स्त्री समुदाय से आने वाले कैंडिडेट्स को प्रायॉरिटी दी जाएगी।
डिग्री की कोई वैल्यू नहीं। आप असल जबान में लिखते हों। पढ़ने, देखने, सोचने की सलाहियत रखते हों और इस खुशफहमी में जीते हों कि हममें वो ताकत है कि दुनिया बदल दें।
इच्छुक व्यक्ति अपने लिखे या करें का एक नमूना और सीवी इस मेल पर भेज दें- lallantopmail@gmail.com
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स