होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे मशहूर वरिष्ठ पत्रकार चो रामास्वामी, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

नहीं रहे मशहूर वरिष्ठ पत्रकार चो रामास्वामी, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मशहूर वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता और जयललिता के करीबी सलाहकार रहे श्रीनिवास अयर रामास्वामी का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें चो रामास्वामी के नाम से जाना जाता था और वे जयललिता के बेहद करीबी माने जाते थे। संयोग की बात ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मशहूर वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता और जयललिता के करीबी सलाहकार रहे श्रीनिवास अयर रामास्वामी का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें चो रामास्वामी के नाम से जाना जाता था और वे जयललिता के बेहद करीबी माने जाते थे। संयोग की बात है कि चो रामास्वामी ने भी उसी अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हुआ था।

82 वर्ष के पूर्व बीजेपी राज्यसभा सदस्य रामास्वामी का लंबे समय से अस्पताल इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं।

वह पॉलिटिकल मैगजीन 'तुगलक' के संस्थापक और संपादक थे। राज्य हो या केन्द्र सरकार, उन्होंने हमेशा ही निडर होकर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।

'तुगलक' मैगजीन को अपने करारे व्यंग्य और राजनीतिक हस्तियों की निडर आलोचना के लिए जाना जाता है। चो रामास्वामी को शानदार पत्रकारिता के लिए बी डी गोएनका पुरस्कार भी मिला था। उन्हें वाजपेयी सरकार में राज्यसभा के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

चो को कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों का करीबी भी माना जाता था। वह नरेंद्र मोदी, के. कामराज, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी, आरएसएस नेता बालासाहब देवरस, चंद्रशेखर, जी.के. मूपनार जैसे नेताओं के करीबी रहे। वह उन पहले पत्रकारों-राजनीतिक विश्लेषकों में थे जिन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना था।

उन्होंने कई नाटक भी लिखे और उनके नाटकों पर कई बड़ी सफल फिल्में भी बनीं। वह धर्म और संस्कृति जैसी मुद्दों पर लिखते रहे। चो ने अथिरष्टम थंथा अनुभवंगल यानी किस्मत से मिले अनुभव के नाम से संस्मरण लिखा है।

उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और उन्होंने रजनीकांत व कमल हासन जैसे कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया।

उनकी मौत पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ट्वीट किए। पीएम मोदी चो को एक बहुआयामी व्यक्तित्व, बुद्धिजीवी और महान राष्ट्रवादी और सबसे बढ़कर एक अच्छा मित्र बताया है और उन्होंने चो के साथ एक मजेदार किस्से को भी याद किया, जब अपने रीडर्स सम्मिट में उन्होंने मोदी को 'मौत का सौदागर' कहकर लोगों से मिलवाया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

11 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

10 hours ago