होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब इस पत्रकार पर लगा सुरक्षा बलों की ‘फर्जी खबर’ छापने का आरोप...
जब इस पत्रकार पर लगा सुरक्षा बलों की ‘फर्जी खबर’ छापने का आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जम्मू-कश्मीर में इसफाक रेशी नाम के एक पत्रकार पर सुरक्षा बलों को लेकर कथित झूठी खबर चलाने के लिए म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, ‘कश्मीर रीडर’ को फिलहाल के लिए सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है। 28 सितंबर को ‘कश्मीर रीडर’ में खबर पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई थी, जो कश्मीर में जल रही फसलों को लेकर थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सुरक्षा बल ने गांववालों की फसल जलाकर बर्बाद कर दी थी। खबर कुछ गांव वालों के बयानों के आधार पर तैयार की गई थी। इस खबर में तीन फोटोग्राफ भी दी गई थीं। खबर में बुदरन, अदीना, खानीमा, मजहमा के गांववालों के हवाले से कहा गया था कि पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सैनिकों ने उनकी चावल की उस फसल को आग लगाने वाली गोलियां मारी थीं जो कि उन्होंने धूप में सूखने के लिए छोड़ रखी थीं।
इसफाक अप्रैल 2016 से ‘कश्मीर रीडर’ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कश्मीर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कनवर्जेंट पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उनपर धारा 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा था कि जानबूझकर मामले को सुरक्षा बलों के साथ जोड़ा गया था।
कश्मीर पुलिस के बयान के दो दिन बाद ही सरकार ने ‘कश्मीर रीडर’ पर बैन लगा दिया था। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट फारुख अहमद लोन ने कहा था कि कश्मीर रीडर पर अगला आदेश आने तक बैन लगा रहेगा। तब से पेपर पर अबतक बैन लगा हुआ है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स