होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ETV न्यूज नेटवर्क से इस्तीफा देने के बाद जगदीश चंद्रा जॉइन करेंगे अब ये बड़ा मीडिया ग्रुप...

ETV न्यूज नेटवर्क से इस्तीफा देने के बाद जगदीश चंद्रा जॉइन करेंगे अब ये बड़ा मीडिया ग्रुप...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी न्यूज नेटवर्क के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीश चंद्रा को लेकर अब खबर है कि वे जी न्यूज के रीजनल चैनलों के सीईओ के रूप में जॉइन करेंगे। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

ईटीवी न्यूज नेटवर्क के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीश चंद्रा को लेकर अब खबर है कि वे जी न्यूज के रीजनल चैनलों के सीईओ के रूप में जॉइन करेंगे। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है।

बता दें कि जगदीश चंद्रा पिछले आठ सालों से ईटीवी न्यूज नेटवर्क में कार्यरत थे। ईटीवी के रीजनल न्यूज नेटवर्क को घाटे से उबारने का श्रेय चंद्रा को ही दिया जाता है। चंद्रा के नेतृत्व में ही पिछले वित्तीय वर्ष (FY15-16) के दौरान, ईटीवी हिंदी और उर्दू चैनलों ने 87.04 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया था। वहीं पहले 6 महीने के दौरान (अप्रैल से सितंबर के बीच) पूरे ईटीवी नेटवर्क (22 राज्यों में स्थित 13 ईटीवी टीवी चैनल) ने ऐड रेवेन्यु पिछले साल की तुलना में 58.12 फीसदी ज्यादा दर्ज की थी।

चंद्रा, जी न्यूज में रीजनल चैनलों के सीईओ बनेंगे, जिनमें जी मरुधरा राजस्थान (Zee Marudhara Rajasthan), जी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (Zee Madhya Pradesh-Chhatisgarh), जी पुरवैया (बिहार-झारखंड) (Zee Purvaiya-Bihar-Jharkhand), जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (इंडिया 24x7) (Zee Uttar Pradesh-Uttrakhand (India 24x7), जी सलाम (Zee Salam), 24 घंटा (24 Ghanta), ज़ी 24 तास (Zee 24 Taas) और जी पंजाब-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश (Zee Punjab-Hariyana-Himachal Pradesh) शामिल हैं।

जी के साथ चंद्रा का पांच साल का करार (contract) हुआ है, जिसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चंद्रा का कहना है कि उन्हें देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने टेलिविजन नेटवर्क ‘जी’ के साथ जुड़ने पर गर्व है, जिसकी कमान मीडिया आइकन डॉ. सुभाष चंद्रा के पास है।

सालों से मीडिया की दुनिया में अच्छी पैठ रखने वाले जगदीश चंद्रा के शो में देश की कई दिग्गज शख्यियतें नजर आती रही है। उनका 'द जेसी शो' (The JC Show)  आईबीएन7 (अब न्यूज18 इंडिया) और ईटीवी के सभी चैनलों पर प्रसारित होता था।

2008 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले जगदीश चंद्रा राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे, जिसके बाद वे ईटीवी मध्य प्रदेश और ईटीवी राजस्थान में शामिल हो गए। वे इसके संपादकीय अनुभाग के प्रमुख भी थे।

पैनोरमा टेलिविजन (टीवी18ग्रुप का हिस्सा, जिसका  स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्री के पास है) द्वारा जारी की गई अंतिम तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, ईटीवी नेटवर्क पिछले वित्तीय साल (FY15-16) के दौरान विज्ञापन आय में 75% की वृद्धि दर्ज की।

पनोरमा टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड ईटीवी के ब्रैंड तले 10 रीजनल न्यूज चैनलों का संचालन करता है। यही नहीं पिछले साल अप्रैल में न्यूज18 के ब्रैंड तले उसने तीन न्यूज चैनलों को लॉन्च किया।

खबर लिखने तक न तो नेटवर्क18 के ग्रुप सीईओ राहुल जोशी और न ही चंद्रा से संपर्क हो सका।

बता दें कि इससे पहले कई वरिष्ठ ग्रुप को अलविदा कह चुके हैं, जिनमें नेटवर्क 18 के बिजनेस रूम के एडिटर-इन-चीफ सेंथिल चेंगलवारायण, सीनएबीसी टीवी18 (CNBC TV 18), सीएनबीसी आवाज (CNBC Awaaz) व फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) के सीईओ अनिल उनियाल, सीएनबीसी आवाज (CNBC Awaaz)  व सीएनबीसी बाजार (CNBC Bajar) के एडिटर संजय पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार मेनका दोशी शामिल हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

32 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

13 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago