होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तस्वीरों में देखें: संगीत के जश्न में डूबा महिला पत्रकारों के ये संगठन
तस्वीरों में देखें: संगीत के जश्न में डूबा महिला पत्रकारों के ये संगठन
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">महिला पत्रकारों का संगठन 'इंडियन विमन प्रेस कोर' इस साल अपनी 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कमानी ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 'संगीत की एक शाम' नाम के इस प्रोग्राम को संगठन ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिला पत्रकारों का संगठन 'इंडियन विमन प्रेस कोर' इस साल अपनी 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कमानी ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 'संगीत की एक शाम' नाम के इस प्रोग्राम को संगठन ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ मिलकर आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध गायक और गायक मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज और उस्ताद शुजात खान रहे।
गायकों में प्रिया कानूनगो का एकल गायन और हुसैन बंधु के नाम से देश-विदेश में प्रख्यात, कई संगीतप्रेमी पीढ़ियों को अपनी गायकी से मोहने वाले गजल-क्लासिकल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने भी अपनी प्रस्तुति दी। समारोह का मुख्य आकर्षण लांगा मांगनियार, मुख्य गायक हयात मोहम्मद लांगा रहे।
वहीं आईडब्ल्यूपीसी (IWPC) की प्रेजिडेंट सुषमा रामाचंद्रन ने बताया कि जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड और स्टाफ फंड शुरू करने की योजना है।
तस्वीरों के जरिेए देखें 'संगीत की एक शाम' की झलक:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स