होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकारों का संगठन कर रहा यह आयोजन, आप भी हो सकते हैं शामिल...
महिला पत्रकारों का संगठन कर रहा यह आयोजन, आप भी हो सकते हैं शामिल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महिला पत्रकारों का संगठन Indian Women’s Press Corps (IWPC) इस साल अपनी 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर पांच नवंबर को कमानी ऑडिटोरियम, दिल्ली में शाम साढ़े छह बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिला पत्रकारों का संगठन Indian Women’s Press Corps (IWPC) इस साल अपनी 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर पांच नवंबर को कमानी ऑडिटोरियम, दिल्ली में शाम साढ़े छह बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
IWPC की प्रेजिडेंट सुषमा रामचंद्रन और जनरल सेक्रेटरी अरुणा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर Indian Council for Cultural Relations (ICCR) के साथ मिलकर ‘संगीत की एक शाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हुसैन ब्रदर्स क्लासिकल गजल पेश करेंगे, हयात मोहम्मद लांगा राजस्थानी लोकगीत और प्रिया कानुनगो सेमी क्लासिकल संगीत पेश करेंगी। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र (invitation cards) IWPC के कार्यालय पर सत्या और रोहित से प्राप्त किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि महिला पत्रकारों के लिए IWPC की स्थापना 1994 में की गई थी। इस समय सात सौ से ज्यादा महिला पत्रकार इसकी सदस्य हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स