होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CII सम्मिट में बोले वैंकेया नायडू- MISIDICI के जरिए करेंगे FDI

CII सम्मिट में बोले वैंकेया नायडू- MISIDICI के जरिए करेंगे FDI

अभिषेक मेहरोत्रा ।। भारतीय उद्योग परिसंघ (confederation of indian industry

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अभिषेक मेहरोत्रा ।।

भारतीय उद्योग परिसंघ (confederation of indian industry) ने अपने CII Big Picture Summit 2016 के पांचवें एडिशन के आयोजन की शुरुआत मंगलवार को की। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के ली-मैरिडियन होटल में की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि भारत देश के विकास के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ‘MISIDICI’ यानी मेक इन इंडिया (Make in India), स्किल इंडिया (Skill India), डिजिटल इंडिया (Digital India), क्लीन इंडिया (Clean India) के जरिए ‘FDI’ यानी First To Development India के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है।

उन्होंने मीडिया, एंटरटेनमेंट और फिल्म इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जो विरासत में जो मिला है उसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

रेगुलेशन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर सिस्टम में कोई न कोई रेगुलेटर तय होना चाहिए, लेकिन रेगुलेटर का उद्देश्य सिस्टम को बेहतर बनाना हो न कि सिस्टम के लिए परेशानी पैदा करना। उन्होंने कहा कि रेगुलेशन का मतलब स्टेंगुलेशन (STENGULATION) नहीं है। इंडस्ट्री को भी समझना होगा कि इंडस्ट्री को और बेहतर बनाने के लिए कुछ कदम उठाने ही होंगे। उन्होंने कहा कि मैं इंडस्ट्री के सभी लोगों से नियमित तौर पर मिलता हूं। उनकी समस्याओं को समझकर उसका हर संभव हल करने की कोशिश करता हूं।

इंडस्ट्री के बढ़ते विस्तार पर उन्होंने कहा कि आज 10 हजार ऐसे अखबार हैं, जो संज्ञान में हैं, लेकिन कुल मिलाकर अखबारों की संख्या एक लाख है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया के लिए डिजिटल मीडिया हल होगा।

फिल्मों के बारे में बोलते हुए वैकेंया ने कहा कि ये इंडस्ट्री का अहम हिस्सा है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी ही होगी। क्राइम, अपराध, अश्लीलता जैसी चीजों से परहेज करना ही होगा। इनमें एंटरटेनमेंट तो करें हीं, साथ ही एक सोशल मैसेज जरूर दें।

उन्होंने कहा कि ये याद रखना होगा कि जो लोग संस्कार भूल जाते हैं, वे समृद्ध नहीं हो पाते। सिनेमा के स्तर को लेकर भारत को वैश्विक स्तर काम करना है। वैंकेया के संबोधन के दौरान कई बार ऑडियंस को मुस्कुराने का भी मौका मिला। उन्होंने कई बार चुटीली बातों के जरिए माहौल को हल्का भी किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago