होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस पत्रकार को नहीं मिली ट्रंप के इस दौरे की कवरेज की इजाजत
इस पत्रकार को नहीं मिली ट्रंप के इस दौरे की कवरेज की इजाजत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के नविनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इंडियाना (Indianapolis) में ‘Carrier Corp’ फैक्टरी का दौरा किया। इस दौरान एक रिपोर्टर को वहां जाने की अनुमति नहीं मिली। इस रिपोर्टर ने ही क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका के नविनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इंडियाना (Indianapolis) में ‘Carrier Corp’ फैक्टरी का दौरा किया। इस दौरान एक रिपोर्टर को वहां जाने की अनुमति नहीं मिली। इस रिपोर्टर ने ही कंपनी की उस योजना की पड़ताल की थी, जिसमें यहां की नौकरियों को मेक्सिको में शिफ्ट करने की योजना थी। माना जा रहा है कि यह निर्णय फैक्टरी के अधिकारियों ने लिया था न कि ट्रंप की टीम ने।
इंडियानापोलिस स्थित RTV6 के चीफ इन्वेस्टीगेटर ‘Rafael Sanchez’ नामक इस पत्रकार ने बताया कि उसने ट्रंप के दौरे की कवरेज के लिए आवेदन किया था, लेकिन वहां से मिले जवाब में बताया गया कि उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। Sanchez ने बताया कि इस ईमेल को मिलने के बाद वह दंग रह गया क्योंकि उसने पहले ट्रंप की कई रैलियों और सम्मेलनों की कवरेज की थी।
Sanchez ने जब ट्रंप की टीम से संपर्क किया तो उसे Carrier से संपर्क करने को कहा गया लेकिन वहां से भी उसे कोई जवाब नहीं मिला। Carrier के प्रवक्ता ने इस मामले में मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स