होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, भारतीय चैनल बैन होने से किस कदर दुखी हैं पाकिस्तानी लोग....

पढ़िए, भारतीय चैनल बैन होने से किस कदर दुखी हैं पाकिस्तानी लोग....

हिंदी न्यूज पोर्टल ‘वेबदुनिया’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कैसे भारतीय चैनलों पर बैन से पाकिस्तानी लोग दुखी हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट... भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के टीवी चैनलों और कलाकारों को बैन कर रहे हैं। इस बात से लोग न सिर्फ दुखी हैं बल्कि इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी न्यूज पोर्टल ‘वेबदुनिया’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कैसे भारतीय चैनलों पर बैन से पाकिस्तानी लोग दुखी हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट...

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के टीवी चैनलों और कलाकारों को बैन कर रहे हैं। इस बात से लोग न सिर्फ दुखी हैं बल्कि इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।

इस्लामाबाद की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालीं 21 साल की हमजा खान कहती हैं कि भारतीय चैनलों पर देश में बैन लगने के फैसले से वह और उनका परिवार निराश हैं क्योंकि अब वे अपने पसंदीदा टीवी शो और फिल्में नहीं देख पा रहे हैं। वह कहती हैं, 'ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी से कुछ घट गया है।'

हालांकि पाकिस्तान के ज्यादातर शहरों में भारतीय फिल्मों की पाइरेटेड डीवीडी मिलती हैं। ऑनलाइन वेबसाइटों पर भी कार्यक्रम देखे जा सकते हैं। लिहाजा लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रतिबंध लगाने से हासिल क्या होगा। कराची में एक आर्ट गैलरी चलाने वाले 55 साल के सलीम अहमद कहते हैं, 'जब से बैन लगा है, मेरी बीवी तो सदमे में है।'

खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में यह बैन ज्यादा तकलीफदेह है क्योंकि महिलाओं के पास मनोरंजन के विकल्प बहुत कम हैं। एक बंद समाज में जहां महिलाओं को घर से बाहर निकलने या अपनी मर्जी से कुछ करने की आजादी बहुत कम है, वहां टीवी चैनल अहम भूमिका अदा करते हैं। भारतीय चैनलों ने उस मांग को पूरा किया था जो पाकिस्तानी टीवी उद्योग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसलिए इन टीवी चैनलों का बंद हो जाना लोगों, खासकर महिलाओं को खासा अखर रहा है। 30 साल की रूबिना जान मोहम्मद कहती हैं, 'इंडियन ड्रामे देखने के अलावा हमारे पास मन बहलाने का और क्या तरीका है, बताइए? हम अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते। हमारे परिवारों के मर्दों को काम के अलावा किसी और वजह से हमारा बाहर जाना भी पसंद नहीं है।'

हाल के दिनों में दोनों देशों के राजनीतिक संबंध खराब होने का सबसे बड़ा असर मनोरंजन उद्योग पर पड़ा है। दोनों देशों में एक दूसरे के टीवी शो काफी पसंद किए जाते हैं। भारत में जी टीवी के चैनल जिंदगी पर पाकिस्तानी ड्रामे दिखाए जाते थे। भारतीय महिला दर्शकों में ये सीरियल काफी पसंद किए जा रहे थे। लेकिन संबंध खराब होने के बाद इस चैनल पर पाकिस्तानी सीरियलों का प्रसारण बंद कर दिया गया। 2006 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के आदेश के बाद देश में भारतीय चैनलों का प्रसारण शुरू हुआ था।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी के प्रवक्ता ताहिर बताते हैं कि नया आदेश 2006 के उस आदेश को पलट देगा।

इन प्रतिबंधों का असर व्यापारियों पर भी पड़ा है। पाकिस्तानी केबल ऑपरेटर्स इस बात को लेकर खासे परेशान हैं कि लोग सब्सक्रिप्शन छोड़ रहे हैं। बैन लगने के बाद उनके ग्राहकों की तादाद घट रही है। केबल ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के चेयरमैन खालिद अरैन कहते हैं, 'लोग तो हमारे ऊपर चिल्ला रहे हैं। लोगों को इस बात की परवाह नहीं है कि कॉन्टेंट कहां से आ रहा है।'

और फिर यह भी तो समस्या है कि प्रतिबंध प्रभावी भी नहीं हो पा रहा है। अरैन पूछते हैं, 'देश में 40 लाख डायरेक्ट टु होम कनेक्शन हैं जहां सैटलाइट से चैनल सीधे भारत से लोगों के घरों में आ रहे हैं। उन्हें आप कैसे हटाएंगे?'

(साभार: hindi.webdunia.com)   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago