होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IRS को लेकर हुई बड़ी घोषणा, नहीं होगा जनवरी में जारी
IRS को लेकर हुई बड़ी घोषणा, नहीं होगा जनवरी में जारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) 2016 के आंकड़े (data) जो अगले साल जनवरी तक जारी किए जाने थे, अब लेट हो गए हैं। कैलेंडर वर्ष के मुताबिक ये आंकड़े अब वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 of 2017) में जारी किए जाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) 2016 के आंकड़े (data) जो अगले साल जनवरी तक जारी किए जाने थे, अब लेट हो गए हैं। कैलेंडर वर्ष के मुताबिक ये आंकड़े अब वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 of 2017) में जारी किए जाएंगे।
‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) के सीईओ राधेश उचिल ने बताया कि आईआरएस के आंकड़ों में देरी के बारे में पब्लिशर्स और सबस्क्राइर्स को आधिकारिक रूप से बता दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब यह आंकड़े इस साल की तीसरी तिमाही में आने की उम्मीद है।
‘DDB Mudra Group’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ‘MRUC’ की टेक्नीकल टीम के चेयरमैन एनपी सत्यमूर्ति ने भी इसकी पुष्टि की है। इस देरी के बारे में सत्यमूर्ति ने कहा, ‘हमें कुछ तकनीकी विस्तार की जरूरत थी इसलिए हमने पहला राउंड पूरा होने के बाद फील्ड का काम रोक दिया था। ऐसे में दूसरा राउंड 50 से 70 दिनों बाद शुरू हुआ था। इसके अलावा हमने डाटा कलेक्शन के लिए अपने सिक्योरिटी फीचर्स को भी बढ़ाया है।’ पहले क्वार्टर के लिए डाटा वैलिडेशन (Validation of data) का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) को मिलाकर बनाए गए ‘द रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया’ (RSCI) ने इस साल मार्च के शुरुआत में जारी एक बयान में घोषणा की थी कि IRS 2016 के आंकड़े अगले साल जनवरी में जारी किए जाएंगे। इससे पहले जारी किए गए अपडेट के अनुसार, सर्वे में ऑल इंडिया लेबल पर सैंपल के साइज में 40 प्रतिशत की बढ़़ोतरी की गई थी और 3.30 लाख लोगों को टार्गेट किया गया था। इसमें 91 जिले (Individual Districts) और 101 उप जिले (District Clusters) भी शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स