होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगले सात सालों में 3 से 4 गुना बढ़ सकती है मीडिया इंडस्ट्री: CII
अगले सात सालों में 3 से 4 गुना बढ़ सकती है मीडिया इंडस्ट्री: CII
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की मानें तो भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग अगले सात सालों में तीन से चार गुना तक बढ़ने की संभावना है। दरअसल डिजिटल मीडिया के प्रसार और ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि की वजह से यह संभावना जताई जा रही है। एक बयान में कहा गया है कि जार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की मानें तो भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग अगले सात सालों में तीन से चार गुना तक बढ़ने की संभावना है। दरअसल डिजिटल मीडिया के प्रसार और ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि की वजह से यह संभावना जताई जा रही है।
एक बयान में कहा गया है कि जारी होने वाले सीआईआई-बीसीजी रिपोर्ट में 100 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की रूपरेखा है।
भारतीय उद्योग परिसंघ के बयान में कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों के ऐसे लोग जो इन माध्यमों से अब तक नहीं जुड़ सके हैं, उन तक पहुंच स्थापित करके, डिजिटल माध्यम से जुड़े उपभोक्ताओं को अधिक समय तक जोड़ कर रख पाने और खास तरह के दर्शक के लिए उसी तरह की सामग्री परोसकर इस उद्योग की प्रगति के दर को बढ़ाया जा सकता है।
सीआईआई महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि स्मार्टफोन और मोबाइल डेटा के किफायती होने से वर्ष 2020 तक ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 31.5 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष तक ऐसे लोगों की संख्या 12 करोड़ थी।
इसके अनुसार उपभोक्ताओं की संख्या में हर वर्ष करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या में शहरों की तुलना में अधिक तेजी से वृद्धि हुई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स