होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगर आप युवा हैं और पत्रकार भी हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर...

अगर आप युवा हैं और पत्रकार भी हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बेहतरीन प‍त्रकारिता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 37 पत्रकारों को रामनाथ गोयनका एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म’ अवॉर्ड्स दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मीडिया के लिए विश्वसनीयता को सबसे बड़ी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बेहतरीन प‍त्रकारिता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 37 पत्रकारों को रामनाथ गोयनका एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म’ अवॉर्ड्स दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मीडिया के लिए विश्वसनीयता को सबसे बड़ी चुनौती बताया। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ के एडिटर राज कमल झा ने धन्‍यवाद भाषण दिया। इस दौरान उन्‍होंने सरकार और पत्रकारों के रिश्‍ते पर भी काफी बड़ी बात कही।

राज कमल झा ने कहा, ‘बहुत-बहुत शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी ‘स्पीच’ के बाद हम ‘स्पीचलेस’ हैं। लेकिन मुझे आभार के साथ कुछ बातें कहनी हैं। आपका यहां होना एक मजबूत संदेश है। हम उम्मीद करते हैं कि अच्छी पत्रकारिता उस काम से तय की जाएगी, जिसे यहां सम्मानित रिपोर्टर्स और एडिटर्स ने किया है।

उन्होंने कहा कि अच्छी पत्रकारिता ‘सेल्फी पत्रकार’ नहीं तय करेंगे जो आजकल कुछ ज्यादा ही दिखते हैं और जो अपने विचारों और चेहरे से खुद अभिभूत रहते हैं और कैमरे का मुंह हमेशा अपनी तरफ रखते हैं। उनके लिए सिर्फ एक ही चीज मायने रखती है, उनकी आवाज और उनका चेहरा। इसके अलावा सब कुछ पृष्ठभूमि में है, जैसे कोई बेमतलब का शोर। इस सेल्फी पत्रकारिता में अगर आपके पास तथ्य नहीं हैं तो कोई बात नहीं, फ्रेम में बस झंडा रखिए और उसके पीछे छुप जाइए।

उन्होंने आगे कहा, ‘आपने पत्रकारों के बारे में बहुत अच्छी बातें कही जिससे हम थोड़ा नर्वस भी हैं। आपको ये विकिपीडिया पर नहीं मिलेगा,  लेकिन मैं इंडियन एक्सप्रेस के एडिटर की हैसियत से कह सकता हूं कि रामनाथ गोयनका ने एक रिपोर्टर को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया था, जब उन्हें एक राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया कि आपका रिपोर्टर बड़ा अच्छा काम कर रहा है। इस साल मैं 50 का हो रहा हूं और मैं कह सकता हूं कि इस समय जब हमारे पास ऐसे पत्रकार हैं जो रिट्वीट और लाइक के जमाने में आगे बढ़ रहे हैं,  जिन्हें पता नहीं है कि सरकार की तरफ से की गई आलोचना हमारे लिए इज्‍जत की बात है।’

राज कमल झा ने कहा, ‘जैसा कि आजकल सिनेमा में दिखाया जाता है कि जब धूम्रपान का कोई सीन आता है तो हम उसके नीचे एक पट्टी चला देते हैं, इसी तरह मुझे लगता है कि सरकार जब किसी पत्रकार की आलोचना करती है तो उस पत्रकार की प्रशंसा में हमे एक पट्टी (ticker tape) चलाना चाहिए। मुझे लगता है कि ये पत्रकारिता के लिए यह बहुत जरूरी है।

एडिटर ने आगे बताया, ‘इस साल हमारे पास इस अवॉर्ड के लिए 562 आवेदन आए, जो बीते 11 सालों के इतिहास में सबसे ज्यादा आवेदन है। ये उन लोगों को जवाब है जिन्हें लगता है कि अच्छी पत्रकारिता मर रही है और पत्रकारों को सरकार ने खरीद लिया है। अच्छी पत्रकारिता मर नहीं रही, ये बेहतर और बड़ी हो रही है। हां, बस इतना है कि बुरी पत्रकारिता ज्यादा शोर मचा रही है जो 5 साल पहले नहीं मचाती थी।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

23 hours ago