होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC रेटिंग के मसले पर इंडिया न्यूज ने दी ये प्रतिक्रिया...
BARC रेटिंग के मसले पर इंडिया न्यूज ने दी ये प्रतिक्रिया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने हिंदी न्यूज चैनल की 46वें हफ्ते की रेटिंग में आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज को शामिल नहीं किया है। एक्सचेंज4मीडिया ने जब इस मामले में बार्क के अधिकारियों से राय जाननी चाही तो उन्ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने हिंदी न्यूज चैनल की 46वें हफ्ते की रेटिंग में आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज को शामिल नहीं किया है। एक्सचेंज4मीडिया ने जब इस मामले में बार्क के अधिकारियों से राय जाननी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने के इनकार कर दिया।
बार्क द्वारा अपने उपभोक्ताओं को भेजे गए संवाद के अनुसार स्रोतों ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि रेटिंग में इंडिया न्यूज के डाटा को शामिल न किए जाने की वजह रेटिंग को प्रभावित करने की कोशिश(‘suspected malafide practices’ ) करना रही है।
गौरतलब है कि बार्क ने इस साल मार्च की शुरुआत में राज टेलिविजन को कारण बताओ नोटिस भेजा था, उस पर कथित तौर पर अपने दर्शकों की संख्या के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप लगा था।
साथ ही बता दें कि पिछले महीने ही बार्क ने केरल में चैनल के एक दंपति द्वारा पैनल घरों में छेड़छाड़ करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स