होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / S4M Impact: घायल पत्रकार की मदद को सामने आईं शाहरुख-सलमान की टीमें...
S4M Impact: घायल पत्रकार की मदद को सामने आईं शाहरुख-सलमान की टीमें...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अली पीटर जॉन एक सड़क हादसे में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मदद की जरूरत है, यह खबर प्रतिष्ठित मीडिया न्यूज पोर्टल ‘समाचार4मीडिया’ ने दो दिन पहले प्रकाशित की थी। बता दें कि इस खबर का असर अब देखने को मिला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार अली पीटर जॉन एक सड़क हादसे में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मदद की जरूरत है, यह खबर प्रतिष्ठित मीडिया न्यूज पोर्टल ‘समाचार4मीडिया’ ने दो दिन पहले प्रकाशित की थी। बता दें कि इस खबर का असर अब देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार अली पीटर जॉन, इलाज के लिए मदद की जरूरत
खबर को पढ़कर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की टीम ने अस्पताल को उनके इलाज के लिए तीन लाख रुपए देने का आश्वासन दिया है। अभिनेता ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने भी मदद की पेशकश की है। इतना ही नहीं, यदि उनके इलाज का खर्च तीन लाख से ऊपर चला जाता है तो सलमान खान के एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ ने आगे की मदद करने भरोसा दिया है।
मदद की पेशकश के बाद वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा ने समाचार4मीडिया को बधाई दी है।
बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अली पीटर जॉन एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मारी और फिर पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर हालत में पीटर जॉन को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर के.ए. अब्बास के साथ काम कर चुके पीटर जॉन करीब 37 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। इसके अलावा वे दिवंगत विकास मोहन के साथ कुछ समय तक ‘सुपर सिनेमा’ (Super Cinema) के साथ भी काम कर चुके हैं।
इस साल की शुरुआत में पीटर जॉन की किताब ‘अलीगिरी’ लॉन्च हुई थी। मुंबई में फिल्ममेकर सुभाष घई और प्रिया दत्त ने इस किताब को लॉन्च किया था। वहीं, उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी एक किताब लिखी है, जिसे अभी लान्च किया जाना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स