होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यूं बदल गया IBN7, कुछ की हुई नई एंट्री, कुछ की विदाई...
अब यूं बदल गया IBN7, कुछ की हुई नई एंट्री, कुछ की विदाई...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="alignright wp-image-29254" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2016/11/news18.jpg" alt="news18" width="284" height="170" />'नेटवर्क 18' ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आईबीएन7’ ने अब ‘आईबीएन7’ नहीं बल्कि ‘न्यूज18 इंडिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनलों के वर्ग में अपने लिए नई जगह बनाने के इरादे से चैनल के इस नए अवतार को आज 6 बजकर 57 मिनट पर पेश किया। इतना ही नहीं चैनल के डिजिटल विंग 'news18india.com' को भी नए कलेवर में लॉन्च कर इसकी मौजूदगी को सुधारा है।
चैनल ने री-ब्रैंडिंग करने के लिए अपनी संपादकीय टीम को और मजबूत किया है। इसके लिए चैनल ने नए एंकरों को पेश किया है, नए शो और खबरों का नया अंदाज देने के लिए पैकेजिंग में भी बदलाव किया है। साथ ही चैनल का स्टूडियो भी अब नए अंदाज में दिखाई देने लगा है।
मेगा प्राइम-टाइम शो (7 से 10.30 PM तक)
- 7 PM- अमिश देवगन के साथ 'आर-पार'
- 8 PM- सुमित अवस्थी के साथ 'हम तो पूछेंगे'
- 9 PM- किशोर अजवाणी के साथ 'सौ बात की एक बात'
- 10 PM- प्रीति रघुनंदन के साथ 'कच्चा चिट्ठा'
बता दें कि कंपनी को सूचना-प्रसारण मंत्रालय से सितंबर में ही नाम बदलने की मंजूरी मिल गई थी।
गौरतलब है कि इसी ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘CNN-IBN’ का नाम भी इसी साल अप्रैल महीने में बदलकर ‘सीएनएन न्यूज18’ किया जा चुका है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले शुक्ल ने 'आजतक' से पहले 'सहारा समय' में भी तीन साल तक काम किया है। उन्होंने वहां वहां बतौर चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ के तौर पर रिपोर्टिंग भी की है।
अपनी पहली पारी में आजतक में पहले प्रड्यूसर और फिर असोसिएट सीनियर प्रड्यूसर पांच साल काम करने के बाद वे सितंबर 2007 में सुप्रिय प्रसाद की उस टीम का हिस्सा बने जो उनको साथ 'न्यूज24' गई थी। उन्होंने वहां डिप्टी एक्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर जॉइन किया था।
'न्यूज 24' में साढ़े तीन साल काम करने के बाद शुक्ल ने बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर 'महुआ न्यूज' के साथ अपनी पारी शुरू की थी, वे यहां इनपुट की कमान संभालते थे। महुआ न्यूज पर उनका 'बहस लाइव' नाम का टॉक शो भी प्रसारित होता था। इसके बाद 2012 में उन्होंने दोबारा 'आजतक' जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स