होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार के साथ IBF की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा...

सरकार के साथ IBF की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">ब्रॉडकास्टिंग सेक्‍टर के कई महत्‍वूपर्ण मुद्दों पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन' (IBF) की बातचीत हुई। बजट से पूर्व सलाह लेने के लिए वित्‍तमंत्री ने श

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

ब्रॉडकास्टिंग सेक्‍टर के कई महत्‍वूपर्ण मुद्दों पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन' (IBF) की बातचीत हुई। बजट से पूर्व सलाह लेने के लिए वित्‍तमंत्री ने शनिवार को दिल्‍ली में कई स्‍टेकहोल्‍डर्स (stakeholders) की यह बैठक बुलाई थी।

इस बारे में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) के प्रेजिडेंट पुनीत गोयनका ने मीडिया को बताया, ‘मुझे इस बात की काफी खुशी है कि इस बैठक में वित्‍त मंत्री और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ ब्रॉडकास्टिंग सेक्‍टर के भी कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। इनमें पॉलिसी और टैक्‍स के मुद्दे भी उठाए गए।’ उन्‍होंने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग सेक्‍टर को इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर स्‍टेटस (infrastructure status) उपलब्‍ध कराने की मंजूरी समेत कंटंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का मामला भी इस बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। एक बार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर स्‍टेटस को मंजूरी मिलने के बाद ब्रॉडकास्‍टर्स और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्‍लेटफार्म के पास देश में डिजिटलीकरण (digitization) के उद्देश्‍य को पूरा करने के लिए काफी और सुगम वित्‍तीय ऑप्‍शंस होंगे।

इस बैठक के दौरान ‘आर्इबीएफ’ के सेक्रेटरी जनरल गिरीश श्रीवास्‍तव ने कहा, ‘ब्रॉडकास्टिंग और कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर देश के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है जैसे- टेलिकॉम आदि। डिजिटल टेलिविजन सिगनल्‍स देने के अलावा यह ब्रॉडब्रैंड सर्विस को डिलीवर करने में भी काफी महत्‍पवूर्ण निभा सकता है। इसके अलावा यह सरकार की ई-गवर्नेंस योजना को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान दे सकता है। एक बार इसकी शुरुआत होने के बाद ब्रॉडकास्‍ट सर्विस जीएसटी (GST) और दूसरे टैक्‍सों की वसूली में काफी अहम योगदान देंगी।   ’

बैठक में टैक्‍स के मसले पर चिंता भी जताई गई। इसमें बताया गया कि यदि किसी विदेशी कंपनी के भारतीय कंपनी में शेयर हैं तो इस कंपनी को दूसरी कंपनी में मिलाने पर टैक्‍स का मामला स्‍टेकहोल्‍डर्स के हाथ में होता है और टैक्‍स को लेकर कई समस्‍याएं आती हैं।

वहीं ‘ZEE’ नेटवर्क के प्रेजिडेंट ए मोहन ने बताया, ‘हमने टैक्‍स और रेगुलेटरी को लेकर अपनी कई प्रमुख मांगें इस बैठक में रखीं, जिन पर सरकार ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। यदि ऐसा होता है तो यह अपने देश में बिजनेस करना आसान बनाने की दिशा में एक अच्‍छा उदाहरण होगा।’

इसके बाद उन्‍होंने कहा, ‘आज के समय में टेलिविजन लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा बन चुका है और यह जरूरी सेवा की तरह हो गया है क्‍योंकि इससे सूचनाओं की प्राप्ति के साथ यह लोगों के लिए मनोरंजन प्राप्‍त करने का साधन भी बन चुकी है। ऐसे में इसे आवश्‍यक सेवा मानते हुए जीएसटी में ब्रॉडकास्टिंग और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सर्विस के रेट भी कम होने चाहिए, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक इसकी पहुंच बनाई जा सके।’

किसी विदेशी कंपनी द्वारा भारतीय कंपनी और किसी दूसरी विदेशी कंपनी में शेयर रखने के मामले में टैक्‍स के मुद़दे पर ‘Star India’ के सीएफओ संजय जैन का कहना था, ‘सरकार को इस बारे में संशोधन लाना चाहिए और शेयरधारकों को कुछ छूट देनी चाहिए। जब तक इस मामले में शेयरधारकों को छूट नहीं मिलेगी, इस तरह की कंपनियों को मिलाना सही नहीं होगा।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

14 hours ago