होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार ने एनडीटीवी को एक दिन बंद करने का दिया आदेश, बताया ये कारण...
सरकार ने एनडीटीवी को एक दिन बंद करने का दिया आदेश, बताया ये कारण...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया को पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज प्रसारित करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सजा के तौर पर इस चैनल को नौ नवंबर को एक दिन के लिए बंद क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया को पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज प्रसारित करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सजा के तौर पर इस चैनल को नौ नवंबर को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए है। हालांकि सरकार की इस कार्रवाई को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि सिर्फ एनडीटीवी के खिलाफ ही यह कार्रवाई क्यों की गई है जबकि कई टेलिविजन नेटवर्क्स ने अपने चैनलों पर इस कार्रवाई को प्रसारित किया था।
एनडीटीवी से जुड़े लोगों का मानना है कि उनकी कवरेज दूसरों की तुलना में ज्यादा संतुलित थी। ये लोग सरकार के इस आदेश को बेतुका बता रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रालय के इस आदेश को एनडीटीवी अदालत में चुनौती देगा।
वहीं सरकार का मानना है कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई की कवरेज को दिखाकर एनडीटीवी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।
बता दें कि 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गए थे। इस हमले में सेना के जवानों ने 6 आतंकवादियों को भी मार गिराया था।
टैग्स