होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, रात 9 बजे कौन सा शो देखना पसंद करते हैं मुकेश अंबानी, कौन सा न्यूज एंकर उन्हे है पसंद

जानें, रात 9 बजे कौन सा शो देखना पसंद करते हैं मुकेश अंबानी, कौन सा न्यूज एंकर उन्हे है पसंद

रुहैल अमीन ।। टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का शो ‘द न्यूजआर’ (The Newshour) देश के लोकप्रिय टेलिविजन शो में गिना जाता है। लेकिन तब बेहद हैरानी होती है जब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपने प्रतिद्वंद्वी चैनल को लेकर उसकी तारीफ के कसीदे पढ़ दें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रुहैल अमीन ।।

टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का शो ‘द न्यूजआर’ (The Newshour) देश के लोकप्रिय टेलिविजन शो में गिना जाता है। लेकिन तब बेहद हैरानी होती है जब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपने प्रतिद्वंद्वी चैनल को लेकर उसकी तारीफ के कसीदे पढ़ दें।

दरअसल कुछ ऐसा हाल ही मे देखने को मिला, जब रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी से वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के डिजिटल वेंचर ‘द प्रिंट’ के एक इंटरव्यू शो ‘Off The Cuff’ के दौरान पूछ लिया गया कि आपका रात 9 बजे का पसंदीदा शो कौन सा है। जब अंबानी ने इसका उत्तर दिया कि ‘मैं अरनब को देखता हूं और उन्हें पसंद भी करता हूं।’ बड़ी बात ये है कि उस समय यह इंटरव्यू एनडीटीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा था।

गौरतलब ये भी है कि मुकेश अंबानी, जिनकी CNN News 18 में एक बड़ी हिस्सेदारी है और एनडीटीवी में उनकी अप्रत्क्ष रूप से हिस्सेदारी (indirect stake) है। ऐसे में अपने प्रतिद्वंदी चैनल के एंकर का नाम लेना अपने आप में ही एक दिलचस्प बात है।

संयोगवश, उनसे यह सवाल मेहरुत इनायत ने पूछा, जो खुद टाइम्स नाउ में न्यूज एंकर की पारी खेल चुके हैं।

इनायत ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया, ‘इंटरव्यू के दौरान अंबानी अपने पर्सनल फ्रंट्स पर काफी खरे साबित हुए। न्यूज चैनलों को लेकर उनके व्यावसायिक हितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मैंने सोचा कि शायद यह सुनकर अच्छा लगेगा कि वे क्या देखना पसंद करते हैं। लेकिन मुझे बिल्कुल भी ये पता नहीं था कि उनका उत्तर ये होगा।’

न्यूजलॉन्ड्री (Newslaundry) पर इंटरव्यू के अपने विश्लेषण में वरिष्ठ पत्रकार कौशिक चटर्जी ने कहा, ‘सवाल संक्षिप्त था और विरोधाभाव से नहीं पूछा गया था। गुप्ता ने कम से कम 50 सेकेंड में अपनी बात पूछी और अंबानी लगभग 14 मिनट तक उसका उत्तर दिया।’

‘द क्विंट’ ने लिखा, ‘गुप्ता और अंबानी के बीच हुई बातचीत से सिर्फ हवाई बाते ही सामने आईं। उनसे कठिन सवाल नहीं पूछे गए। अंबानी परिवार, रिलायंस इंडस्ट्रीज, उनके पिता धीरुभाई अंबानी और उनके नए वेंचर जियो को लेकर बातचीत थोड़ी सीमित रही।’

जैसी कि उम्मीद थी कि अंबानी द्वारा अरनब गोस्वामी की खुली प्रशंसा करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाएगी और यही हुआ भी। हर तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं:

यहां देखें विडियो: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।      


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago