होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HuffPost India के डिप्टी एडिटर बने ये पत्रकार...
HuffPost India के डिप्टी एडिटर बने ये पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हफिंगटन पोस्ट इंडिया (Huffington Post India) में कंट्रीब्यूंटिंग एडिटर (Contribu
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जून 2015 में वामपंथी विचारधारा की वेबसाइट को छोड़ने के बाद शिवम हफिंगटन पोस्ट की वेबसाइट से जुड़़ गए थे। हफिंगटन पोस्ट इंडिया वेबसाइट वर्ष 2014 में टाइम्स ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की गई थी। इस वेबसाइट की एडिटोरियल विंग की कमान श्रुतिजीथ केके (Sruthijith KK) के हाथ में है।
पिछले महीने ही एक्सचेंज4मीडिया (exchnge4media) को दिए गए इंटरव्यू में टाइम्स नेटवर्क के प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) असित कुकियन (Ashit Kukian) टाइम्स ग्रुप के इंटरनेशन ब्रैंड के साथ जॉइंट वेंचर को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे।
हफिंगटन पोस्ट के लिए हाल के वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हफिंगटन पोस्ट को आगे बढ़ाने के लिए अगस्त 2016 में न्यूज मीडिया वेंचर के सह-संस्थापक एरियाना हफिंगटन (Arianna Huffington) ने करीब दस साल इसमें गुजारने के बाद इसे छोड़ने का निर्णय लिया था। वर्ष 2011 में AOL द्वारा अधिग्रहण के बाद हफिंगटन पोस्ट ने काफी ऊंचाइयों को छुआ है। नेशनल रिपोर्टिंग के लिए वर्ष 2012 में इस वेबसाइट ने पुलित्जर अवॉर्ड (Pulitzer Prize) भी जीता था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स