होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Huffington Post’ की एडिटर-इन-चीफ बनीं ये वरिष्ठ महिला पत्रकार
‘Huffington Post’ की एडिटर-इन-चीफ बनीं ये वरिष्ठ महिला पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार ‘लीडिया पोलग्रीन’ (Lydia Polgreen) को ‘हफिंगटन पोस्ट’ (Huffington Post) का नया एडिटर-इन-चीफ बनाया गया है। वह इससे पहले ‘न्यूयार्क टाइम्स’ के गलोबल एडिशन (NYT Global) में एडिटोरियल डायरेक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार ‘लीडिया पोलग्रीन’ (Lydia Polgreen) को ‘हफिंगटन पोस्ट’ (Huffington Post) का नया एडिटर-इन-चीफ बनाया गया है। वह इससे पहले ‘न्यूयार्क टाइम्स’ के गलोबल एडिशन (NYT Global) में एडिटोरियल डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं।
वह हफिंगटन पोस्ट की संस्थापक एरियाना हफिंगटन (Arianna Huffington) का स्थान लेंगी जो वर्ष 2005 में इसकी स्थापना से ही इस पद पर कार्यरत हैं।
पोलग्रीन को कई वर्षों का अनुभव है। ‘NYT Global’ में प्रमोशन पाने से पूर्व वह करीब एक दशक तक अफ्रीका और एशिया में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के फॉरेन करेसपॉन्डेंट (foreign correspondent) के रूप में काम कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स