होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से HT ने अपनी वेबसाइट में किए ये अहम बदलाव

...इस वजह से HT ने अपनी वेबसाइट में किए ये अहम बदलाव

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स’  (Hindustan Times) की वेबसाइट में कई महत्‍वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अन्‍य बदलावों के साथ ही नई वेबसाइट में बड़ी ‘थंबनेल इमेज’ (thumbnail images) के साथ ही स्‍क्रीन पर काफी खाली जगह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स’  (Hindustan Times) की वेबसाइट में कई महत्‍वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अन्‍य बदलावों के साथ ही नई वेबसाइट में बड़ी ‘थंबनेल इमेज’ (thumbnail images) के साथ ही स्‍क्रीन पर काफी खाली जगह (white space) छोड़ी गई है। कुछ महीनों पहले ही एचटी ने इटली के मिलान शहर की कंपनी ‘EidosMedia’ की सहायता से अपने यहां न्‍यू कंटेंट मैनेजमेंट सिस्‍टम (Content Management System) शुरू किया है।

एचटी मीडिया का कहना है कि इसकी डिजाइन में ‘Methode’ द्वारा कई बदलाव किए गए हैं और ‘सीएमएस टेक्‍नोलॉजी’ (CMS technology) द्वारा इसे ई पब्लिश किया जा रहा है।

इस नए कदम के बारे में एचटी मीडिया के सीईओ राजीव वर्मा का कहना है कि एचटी का मुख्‍य फोकस ब्रैंड और डिजिटल के द्वारा अपने यूजर्स को और सशक्‍त बनाना है ताकि वे हर समय जागरूक रहें कि दुनिया में क्‍या हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि नई वेबसाइट का डिजाइन यूजर इंटरफेस और टेक्‍नोलॉजी के मिश्रण द्वारा ऐसा रखा गया है जिससे पाठकों को एक अलग ही अहसास हो।

एचटी की डिजिटल शाखा के सीईओ  शांतनु भांजा के अनुसार, ‘कंपनी का मानना है कि नई डिजाइन को कंटेंट के अनुसार रखे जाने से यह काफी अच्‍छी लगेगी और पाठकों को आकर्षित करेगी।’ शांतनु के अनुसार, यह सारी कवायद पाठकों को ध्‍यान में रखकर की जा रही है, क्‍योंकि वही हमारे लिए सबसे महत्‍पवूर्ण हैं।

वहीं एचटी की डिजिटल शाखा के एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष का कहना है कि पाठकों का ध्‍यान आकृष्‍ट करने के लिए एचटी ने नया फीचर ‘whatnow’ शुरू किया है। इस फीचर को विशेष रूप से आज की पीढ़ी को ध्‍यान में रखते हुए शामिल किया गया जिससे वे कहीं पर भी अपने मोबाइल से न्‍यूज हासिल कर सकें।

गौरतलब है कि ‘हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स’ और ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ के प्रतिद्वंद्वी अखबार ‘द हिन्‍दू’ (The Hindu) ने भी हाल ही में अपनी वेबसाइट में काफी बदलाव किए थे। डिजिटल में इतना काम होने के बावजूद इंटरनेट ट्रैफिक में एचटी काफी पीछे रह गया है। इस बारे में एचटी मीडिया का कहना है कि नई वेबसाइट से एचटी के डिजिटल बिजनेस में काफी बढ़ोतरी होगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

12 hours ago