होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT से जुड़े ये तीन वरिष्‍ठ पत्रकार, मिली बड़ी जिम्‍मेदारी...

HT से जुड़े ये तीन वरिष्‍ठ पत्रकार, मिली बड़ी जिम्‍मेदारी...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स' (Hindustan Times) ने अपने यहां तीन वरिष्‍ठ पत्रकारों सौमित्र बोस (Soumitra Bose), कुणाल प्रधान (Kunal Pradhan) और इप्शित मोहपात्रा (Ipsit Mohapatra) की नियुक्ति की है। इनमें से बोस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स' (Hindustan Times) ने अपने यहां तीन वरिष्‍ठ पत्रकारों सौमित्र बोस (Soumitra Bose), कुणाल प्रधान (Kunal Pradhan) और इप्शित मोहपात्रा (Ipsit Mohapatra) की नियुक्ति की है। इनमें से बोस इससे पूर्व 'एनडीटीवीडॉटकॉम' (ndtv.com) में एग्जिक्‍यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे जहां वह स्‍पोर्ट्स संबंधी खबरें देखा करते थे। उन्‍होंने एचटी में नेशनल स्‍पोर्ट्स एडिटर के रूप में जॉइन किया है।

बोस को प्रिंट, ब्रॉडकास्‍ट और डिजिटल में करीब तीन दशक का अनुभव है। बोस ने अपने शुरुआती दौर में 'द टेलिग्राफ' (The Telegraph), 'एशियन ऐज' (Asian Age) और 'द टाइम्‍स ऑफ इंडिया' (The Times of India) के साथ काम किया है। इसके बाद वह 'ईएसपीएन-स्‍टार स्‍पोर्ट्स' (ESPN-STAR Sports) में चले गए थे। यहां उन्‍होंने ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस में काम शुरू किया और उसके बाद डिजिटल बिजनेस के कंटेंट हेड बन गए। अब नई भूमिका में बोस 'हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स' के सभी प्रकाशनों को स्‍पोर्ट्स कंटेंट मुहैया कराएंगे। वहीं पिछले चार सालों से एचटी की स्‍पोर्ट्स टीम का नेतृत्‍व कर रहे सुखवंत बसरा (Sukhwant Basra) को स्‍पोर्ट्स एडिटर (स्‍पेशल प्रोजेक्‍ट्स) की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुणाल प्रधान को एचटी के दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र का एग्जिक्‍यूटिव एडिटर बनाया गया है। एचटी को जॉइन करने से पूर्व कुणाल 'इंडिया टुडे' (India Today) में एग्जिक्‍यूटिव एडिटर के पद पर काम कर रहे थे। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से पत्रकारिता में स्‍नातक कुणाल ने अपना करियर करीब दो दशक पूर्व द पायनियर (The Pioneer) अखबार से शुरू किया था। इसके बाद उन्‍होंने 'रॉयटर' (Reuters) में स्‍पोर्ट्स करेसपॉन्‍डेंट और इसके बाद 'द इंडियन एक्‍सप्रेस' (The Indian Express) में नेशनल एडिटर के रूप में काम किया। वर्ष 2010 में उन्‍होंने मुंबई मिरर (Mumbai Mirror) में डिप्‍टी एडिटर के पद पर काम किया।

वहीं इप्शित मोहपात्रा की एचटी के साथ यह तीसरी पारी है। उन्‍हें अब डिप्‍टी एडिटर (नेशनल अफेयर्स) बनाया गया है। मोहपात्रा ने अपने करियर की शुरुआत सितंबर 2001 में एचटी के रिपोर्टर के रूप में ओडिशा (Odisha) से की थी। इसके बाद वह डेस्‍क का काम संभालने लगे। बाद में वह 'न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस' (New Indian Express) और 'डेक्‍कन क्रॉनिकल' (Deccan Chronicle) से जुड़ गए। वर्ष 2010 में उन्‍होंने एचटी के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू की, जो करीब पांच वर्षों तक चली। इस दौरान उन्‍होंने पहली इं‍टीग्रेटिड कॉपी डेस्‍क (first integrated copy desk) के प्रबंधन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago