होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्‍वामी ने इस तरह बदल दिया था न्‍यूज टेलिविजन देखने का नजरिया...

अरनब गोस्‍वामी ने इस तरह बदल दिया था न्‍यूज टेलिविजन देखने का नजरिया...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'टाइम्‍स नाउ' (Times Now) और 'ईटी नाउ' (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्‍वामी ने मंगलवार की शाम जब चैनल छोड़ने की घोषणा की तो पूरी भारतीय मीडिया स्‍तब्‍ध रह गई। अरनब गोस्‍वामी मीडिया जगत की वह हस्‍ती है, जिन्‍होंने अपने दम पर न सिर्फ चैनल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'टाइम्‍स नाउ' (Times Now) और 'ईटी नाउ' (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्‍वामी ने मंगलवार की शाम जब चैनल छोड़ने की घोषणा की तो पूरी भारतीय मीडिया स्‍तब्‍ध रह गई। अरनब गोस्‍वामी मीडिया जगत की वह हस्‍ती है, जिन्‍होंने अपने दम पर न सिर्फ चैनल को काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि अपने कार्यक्रमों, दमदार प्रस्‍‍तुति और ज्‍वलंत मुद्दों को अपने कार्यक्रम में शामिल कर लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई और उन्‍होंने न्‍यूज टेलिविजन देखने का लोगों का नजरिया ही बदलकर रख दिया। अरनब के शो के चलते हाल के दिनों में टाइम्‍स नाउ की टीआरपी में जोरदार बढ़ोतरी भी देखने को मिली थी। 2004 में एनडीटीवी छोड़कर बीसीसीएल यानी टाइम्स ऑफ इंडिया का संचालन करने वाली कंपनी जॉइन करने वाले अरनब आज भारतीय घरों में चर्चा का विषय बन गए हैं।

'टाइम्‍स नाउ' 31 दिसंबर 2006 में शुरू हुआ था और शुरुआती दौर में इसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों से चैनल लगातार तरक्‍की कर रहा था। उनका शो ‘न्‍यूजआर’ (the Newshour) पहली बार 2007 में नंबर वन प्राइम टाइम न्‍यूज शो बन पाया था। तब से लगातार यह शो चर्चित और विवादित रहा। इस शो में अरनब सेलिब्रिटी को अपने शो में बुलाते थे और विभिन्‍न मुद्दों पर उनसे बातचीत करते थे। अरनब का दूसरा शो फ्रैंकली स्पीकिंग(Frankly Speaking) में भी की हाईप्रोफाइल गेस्ट्स मसलन अभिनेता सलमान खान, अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति हामिद करजई, पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधामंत्री बेनजीर भुट्टो जैसे बड़े नाम शामिल रह चुके हैं।

इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो अरनब का शो 'न्यूजआर' अंग्रेजी न्यूज चैनलों के बड़े एडवर्टाइजर्स को आकर्षित करने वाला शो रहा है। और इसी के चलते चैनल भी आज की तारीख में मार्केट शेयर के हर पहलू में अव्वल नंबर पर है।

गांधी और मोदी का इंटरव्‍यू : अरनब गोस्‍वामी ने कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी का इंटरव्‍यू लेकर काफी ख्‍याति बटोरी थी। इलेक्‍शन कैंपेन शुरू होने के बाद यह काफी बड़ा पॉलिटिकल इंटरव्‍यू था। इस इंटरव्‍यू को काफी लोगों ने देखा था और इसमें राहुल गांधी से काफी सवाल-जवाब किए गए थे। राहुल गांधी को इससे पहले मीडिया से कभी इतनी बात करते नहीं देखा गया था। यह न सिर्फ राष्‍ट्रीय बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की खबर बन गई थी और करीब एक हफ्ते यह टॉपिक काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद इलेक्‍शन के अंतिम चरण में अरनब गोस्‍वामी ने इसी चैनल के लिए नरेंद्र मोदी का इंटरव्‍यू लिया था। अपने कौशल और शैली के चलते अरनब न सिर्फ सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले न्‍यूज एंकर बन गए थे बल्कि देश के 50 पावॅरफुल लोगों की लिस्‍ट में भी उन्‍होंने अपना नाम दर्ज करा लिया था।

अलग अंदाज में न्‍यूज को पेश करने का श्रेय भी अरनब को ही जाता है जिन्‍होंने अपने दम पर टाइम्‍स नाउ चैनल को इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया। इसके अलावा अरनब गोस्‍वामी ने ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर (IMPACT Person of the Year)  2015’ का खिताब भी जीता था। हर साल यह खिताब एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को दिया जाता है। गोस्वामी को यह पुरस्कार टाइम्स नाउ ब्रैंड को लगातार शीर्ष पर बनाए रखने और टीवी पर उनके उम्दा न्यूज प्रेजेंटेशन और प्रोडक्शन के लिए दिया गया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अब अरनब एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी नई पारी का आगाज कर सकते हैं। उम्मीद है कि वे एक वैश्कि मीडिया नेटवर्क लेकर आएंगे। पर बड़ी बात ये है कि अब उनके जाने के बाद टाइम्स नाउ में उनकी जगह कौन लेगा...ृ

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

23 hours ago