होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक विज्ञापन को लेकर हॉलिवुड अभिनेता ने इस भारतीय कंपनी पर लगाया छल का आरोप
एक विज्ञापन को लेकर हॉलिवुड अभिनेता ने इस भारतीय कंपनी पर लगाया छल का आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘जेम्स बॉन्ड’ के नाम से मशहूर एक्टर पियर्स ब्रोसनन ने हाल ही में पान मसाला की ऐड करके अपने दुनियाभर के फैन्स को चौंका दिया, जिसके बाद इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। हालांकि अब ब्रोसनन भारत में अपनी छवि खराब होता देख बेहद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘जेम्स बॉन्ड’ के नाम से मशहूर एक्टर पियर्स ब्रोसनन ने हाल ही में पान मसाला की ऐड करके अपने दुनियाभर के फैन्स को चौंका दिया, जिसके बाद इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। हालांकि अब ब्रोसनन भारत में अपनी छवि खराब होता देख बेहद दुखी हैं और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। ब्रोसनन ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें नहीं बताया गया था कि पान बहार में कैंसर जैसी बीमारी पैदा करने वाले कोई भी तत्व मौजूद हैं।
ब्रॉसनन ने कहा ‘मैं उन लोगों से दिल से माफी मांगता हूं जो मेरी वजह से दुखी हुए, पान बहार कंपनी ने मेरे साथ किए कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन किया है कंपनी ने मुझे झूठे तरीके से उनके सभी उत्पादों का ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। मैं कंपनी से मांग करता हूं कि वो मेरी तस्वीर उनके सभी प्रोडक्ट से हटाएं और ये भी बताएं कि मैं जिसका विज्ञापन कर रहा था उसके बारे में मुझे नहीं पता था कि वो भारत में नकारात्मक और दर्दनाक प्रतिक्रिया देगा।’
बाद में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी इस ऐड पर आपत्ति जताते हुए इसे बैन तक कर दिया।
ब्रॉसनन ने अपनी माफी के साथ ये भी साफ किया है कि उन्होंने कंपनी के सिर्फ एक ही प्रोडक्ट का विज्ञापन करने की हामी भरी थी और इस प्रोडक्ट के बारे में उन्हें यही जानकारी दी गई थी कि ये पूरी तरह से नेचुरल है ना इसमें तम्बाकू है ना सुपारी और ना ही कोई और नुकसानदायी चीज।
जेम्स बांड सीरीज से बेशुमार दौलत और शोहरत कमाने वाले पियर्स ब्रोसनन एक भारतीय पान मसाले का विज्ञापन करते नजर आए थे। इस विज्ञापन में जेम्स बॉन्ड की अदाएं वही थीं, बस उम्र और हथियार बदल गए। इस विज्ञापन में जेम्स बॉन्ड का नया पान मसाले का डब्बा था, जिसके विज्ञापन ने खूब सुर्खियां बटोरी। गोल्डन आई, टुमॉरो नेवर डाइज, द वर्ल्ड इज नॉट इनफ, डाई एनअदर डे जैसी फिल्मों के सुपरहीरो के इस नए अवतार को सोशल मीडिया ने लपक लिया था और लोगों ने पियर्स ब्रोसनन का खूब मजाक उड़ाया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स