होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब एक रईस ने ब्रेकअप के लिए इस तरह किया अखबार का इस्तेमाल...

जब एक रईस ने ब्रेकअप के लिए इस तरह किया अखबार का इस्तेमाल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अभी तक ब्रेकअप की खबरें आपने पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन एक ऐसी खबर शायद ही आपने सुनी या पढ़ी हो कि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अभी तक ब्रेकअप की खबरें आपने पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन एक ऐसी खबर शायद ही आपने सुनी या पढ़ी हो कि किसी ने ब्रेकअप होने पर विज्ञापन दिया है। जी हां, ये सच है। दरअसल हॉन्गकॉन्ग के एक अरबपति ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप का ऐलान हाल ही में स्थानीय अखबारों में पूरे पन्ने के विज्ञापन देकर किया।

जोसेफ लाउ ल्यूएन-हंग फोर्ब्स की सूची में 65वें सबसे अमीर शख्स हैं। रियल एस्टेट सेक्टर से अपनी दौलत बनाने वाले लाउ के कुल कारोबार का आकलन करीब 13.1 अरब डॉलर है।

उन्होंने बताया कि य्वॉन लुई के साथ उनका ब्रेकअप दो साल पहले यानी 2014 में हो गया था, लेकिन दोस्ती के दौरान उन्होंने लुई को दो अरब हॉन्गकॉन्ग डॉलर के उपहार दिए थे।

लाउ 65 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड लुई उनसे 26 साल छोटी बताई जाती हैं और दोनों के दो बच्चे हैं। लाउ का कहना है कि उनके संबंध के बारे में गलत खबरें छपने के बाद उन्होंने ये विज्ञापन देने का फैसला किया।

लाउ ने कहा कि काफी सारे पैसे, गहने और अन्य उपहार मिलने से लुई अब काफी अमीर हो चुकी हैं और अब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है, हालांकि वे अपने बच्चों की आर्थिक मदद करते रहेंगे।

लाउ ने 1992 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था और उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी हाल की गर्लफ्रेंड उनसे 26 साल छोटी हैं और उनसे भी दो बच्चे हैं। लाउ इन दिनों दिल की बीमारी, डायबिटीज और गुर्दे की समस्या से पीड़ित हैं और उन्हें व्हीलचेयर पर हैं।

2014 में लाउ रिश्वतखोरी और हवाला के मामले में दोषी पाए गए थे और कई फिल्मी सितारों के साथ प्रेम प्रसंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2006 में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अज्ञात रूप से अखबार के पूरे पन्ने खरीद लिया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

11 hours ago