होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT ने राजेश महापात्रा को प्रमोट कर दी ये अहम जिम्मेदारी, कुछ बड़े नाम भी जुड़ेंगे
HT ने राजेश महापात्रा को प्रमोट कर दी ये अहम जिम्मेदारी, कुछ बड़े नाम भी जुड़ेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स ने राजेश महापात्रा को प्रमोट किया है और अब उन्हें न्यूज ऑर्गनाइजेशन का चीफ कंटेंट ऑफिसर बना दिया गया है। हिन्दुस्तान टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष ने गुरुवार को एक आंत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स ने राजेश महापात्रा को प्रमोट किया है और अब उन्हें न्यूज ऑर्गनाइजेशन का चीफ कंटेंट ऑफिसर बना दिया गया है।
हिन्दुस्तान टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष ने गुरुवार को एक आंतरिक ई-मेल के जरिए सभी मीडियाकर्मियों को इस बात की सूचना दी। महापात्रा, पहले एग्जिक्यूटिव एडिटर थे। दरअसल वे साउथ अफ्रीकन निकोलस डावेस की जगह आए थे, जो हिन्दुस्तान टाइम्स में तीन साल काम करने के बाद ह्यूमन राइट्स वाच (Human Rights Watch) के साथ जुड़ गए थे।
अगस्त में डावेस के अलग होने के बाद से, उनकी जगह महापात्रा ही चीफ कंटेंट ऑफिसर का कार्यभार संभाल रहे थे।
महापात्रा की प्रशंसा करते हुए घोष ने कहा, ‘यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि उनसे बेहतर कोई इस जॉब को कर सकता है।’
घोष ने उनकी नई भूमिका के बारे में बताया, ‘ महापात्रा न्यूजपेपर और वेबसाइट में पूरे एडिटोरियल ऑपरेशन की देखरेख में मदद करेंगे।
हिन्दुस्तान टाइम्स के उच्चस्तरीय स्रोतों ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि इंडिया टुडे के डिप्टी एडिटर कुणाल प्रधान जल्द ही इस अंग्रेजी दैनिक में डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर पद पर जॉइन करेंगे।
ऐसी अटकलें हैं कि टाइम्स मैगजीन के साउथ एशिया ब्यूरो चीफ निखिल कुमार एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर इस अखबार से जुड़ेंगे। बता दें कि बॉबी घोष एडिटर-इन-चीफ के पद पर जुलाई में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ जुड़े थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स