होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, नोटबंदी के फैसले ने हिंदी न्यूज चैनलों को किस तरह से पहुंचाया लाभ
पढ़िए, नोटबंदी के फैसले ने हिंदी न्यूज चैनलों को किस तरह से पहुंचाया लाभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भ्रष्टाचार और कालेधन पर रोक लगाने के लिए 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 500 और 100 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की, तब देश के कई हिस्सों में अफरातफरी का माहौल बन गया। आम आदमी और छोटे कारोबारियों को अभी भी कई तरह की कठिनाईयों का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भ्रष्टाचार और कालेधन पर रोक लगाने के लिए 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 500 और 100 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की, तब देश के कई हिस्सों में अफरातफरी का माहौल बन गया। आम आदमी और छोटे कारोबारियों को अभी भी कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस विषय को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। कई लोगों ने तो अफवाहें तक फैलानी शुरू कर दी। लेकिन इस बीच ई-कॉमर्स सेक्टर विशेषकर ई-वैलेट ने तो बैकिंग सेवा ही शुरू कर दी और उसे इसका काफी फायदा भी हुआ।
लेकिन इन सबके बीच एक सेक्टर और भी है, जिसने सरकार के इस फैसले को जमकर भुनाया, वो है हिंदी टीवी न्यूज स्पेस। टेलिविजन दर्शकों की संख्या की निगरानी करने वाली एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया’ (BARC) की मानें तो, इस साल के 45वें हफ्ते यानी 5 नवंबर से 11 नवंबर के बीच हिंदी न्यूज चैनलों ने जबरदस्त रेटिंग दर्ज की, या यूं कहें कि इन चैनलों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुटे, जोकि 44वें हफ्ते यानी 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के दर्शकों की संख्या से कहीं ज्यादा थे।
BARC के टॉप-5 हिंदी न्यूज चैनलों की रैकिंग पर नजर डालें तो पाएंगे कि ‘आजतक’ न्यूज चैनल इस रैकिंग में सबसे ऊपर रहा। इस चैनल ने 45वें हफ्ते में 170 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज की, जबकि 44वें हफ्ते में ये संख्या 109.9 मिलियन इम्प्रेशंस ही थी। वहीं इंडिया टीवी दूसरे स्थान पर रहा और इस चैनल की रेटिंग तो 44वें हफ्ते की रेटिंग (91 मिलियन इम्प्रेशंस) से 1.5 गुना तक बढ़ गई और 145 मिलियन इम्प्रेशंस तक पहुंच गई।
इस रेटिंग चार्ट में तीन नबंर पर ‘एबीपी न्यूज’ रहा, इसकी रेटिंग 1.6 गुना बढ़कर 79.9 मिलियन इम्प्रेशंस से 131 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई। ‘जी टीवी’ इस क्रम में चौथे नंबर पर पहुंच गया। इस चैनल की रेटिंग भी 73 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 120 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है। वहीं लगातार नया मुकाम हासिल करने वाला चैनल ‘इंडिया न्यूज’ इस बार पांचवें पायदान पर फिसलने के बावजूद भी अपनी बढ़त बनाए रखी। चैनल की रेटिंग 1.4 गुना बढ़कर 79.3 मिलियन इम्प्रेशंस से 118 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स