होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
'इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर' के फाइनल नॉमिनी के नाम से उठा पर्दा, जानें इनके बारे में...
'इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर' के फाइनल नॉमिनी के नाम से उठा पर्दा, जानें इनके बारे में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिए जाने वाले इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर (IMPACT Perso
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिए जाने वाले इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड के फाइनल नॉमिनी चुन लिए गए हैं। कुल पांच नॉमिनी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जिनमें दो जाइंट नॉमिनी शामिल हैं।
इस बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन इस साल सात दिसंबर को मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल, परेल में किया जाएगा।
प्रस्तुत है पांचों नॉमिनी का संक्षिप्त परिचय
नीति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं और देश के आर्थिक विकास को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। नीति आयोग इस समय मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत समेत 12 ड्रीम प्रॉजेक्ट के क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी कर रहा है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कांत इससे पूर्व औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) में सचिव भी रह चुके हैं।
पतंजलि (Patanjali ) के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने हाल के वर्षों में स्वदेशी को काफी आगे बढ़ाने का काम किया है। इस समय स्वेदशी के मामले में पतंजलि एक ब्रैंड बन चुका है और इसने कई कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में पतंजलि का रेवेन्यू लगभग 5,000 करोड़ रुपये पहुंच गया था। बाबा रामदेव जहां पतंजलि का चेहरा बने हुए हैं वहीं इसकी सफलता के पीछे आचार्य बालकृष्ण का दिमाग है। तेजी से आगे बढ़ रही पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी में 94% हिस्सेदारी के साथ बालकृष्ण 2.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं।
ओला कैब्स (OLA Cabs) के सह संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने काफी कम उम्र में ही रिस्क उठाकर एंटरप्रेन्योर बनने का सपना देखा और उसे पूरा कर दिखाया।आईआईटी मुंबई के कम्प्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (बीटेक) भाविश अग्रवाल ने 2010-11 में ओला कैब्स की स्थापना की तो परिवार और दोस्तों ने उन्हें ‘क्रेजी’ कहा। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की नौकरी करते हुए भाविश ने अब तक दो पेटेंट्स प्राप्त किए थे। उनके तीन पेपर्स इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हुए थे, पर ग्लोबल बिजनेस एग्जीक्यूटिव बनने के बजाय वे सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे।
आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा और ग्रुप एम साउथ एशिया (GroupM, South Asia) के सीईओ सीवीएल श्रीनिवास एडवर्टाइजिंग के पारंपरिक रूप (traditional forms) में विश्वास रखते हैं। दोनों ही Broadcast Audience Research Council (BARC), Audit Bureau of Circulation (ABC) और Media Research Users Council (MRUC) से जुडे हुए हैं। दोनों ऐसे मीजरमेंट उपायों (measurement metrics) की बेहतरी की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, जो ब्रॉडकास्टर्स और प्रिंट के पाठकों के लिए उपयोगी हैं। दोनों टीवी व्यूअरशिप और प्रिंट रीडरशिप बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया लाने के समर्थक हैं।
पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा आज की ई-कॉमर्स इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। देश भर के छुट्टे की समस्या खत्म करने वाले विजय शेखर के एक आइडिया ने आज इस कंपनी को 15 हजार करोड़ रुपये का बना दिया है। पेटीएम मतबल पे थ्रू मोबाइल यानी मोबाइल के जरिये पैसे भरना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स