होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 19 लोगों की डेस्क पर 20 गार्ड के लिए नहीं है जगह, बोले अरनब गोस्वामी
19 लोगों की डेस्क पर 20 गार्ड के लिए नहीं है जगह, बोले अरनब गोस्वामी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबरों के एक हफ्ते बाद टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में मुझे सरकार की ओर से कोई भी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘न तो मैंने किसी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबरों के एक हफ्ते बाद टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में मुझे सरकार की ओर से कोई भी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘न तो मैंने किसी भी सुरक्षा के लिए आवेदन किया है और न ही मिली है।’ मुझे नहीं पता कि ये खबर कहां से आई है।
‘द न्यूजआर’ के इस एंकर ने कहा कि यह उनके लिए संभव ही नहीं कि वे 20 सुरक्षाकर्मियों के साथ चलें। उन्होंने कहा मेरी न्यूज डेस्क पर 19 लोग हैं और 20 गार्ड को रखने के लिए मेरे पास जगह भी नहीं है।’ उन्होंने इस पूरे मामले में सिर्फ ‘flabbergasted’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपना जवाब दिया।
जैसे ही ये खबर सामने आई, गोस्वामी पर सोशल मीडिया के लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीष मार्कंडेय काटजू ने तो इस पर सवाल खड़े कर दिए कि गोस्वामी की सुरक्षा के लिए आम नागरिकों को भुगतान क्यों करना चाहिए?
अपने आलोचकों को जवाब देते हुए गोस्वामी ने कहा कि खबर चलाने से पहले लोगों को उच्च स्रोतों के जरिए जांच कर लेनी चाहिए।
16 अक्टूबर को, एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इंटेलीजेंस ब्यूरो ने गोस्वामी पर हमले का अंदेशा जताया है और इसी आधार पर उन्हें अब उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। अखबार ने यह भी कहा था कि वाई कैटेगरी सुरक्षा के अंतर्गत, गोस्वामी को 20 सुरक्षाकर्मियों के जरिए 24 घंटे की सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जिनमें से दो पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर उनके करीब रहेंगे।
इस खबर में ये दावा किया गया था कि अरनब गोस्वामी ने अपने शो में सीमा पार के आतंकवाद के विषय पर एक डिबेट की थी, जिसमें उनके स्पष्टवादी विचारों को लेकर पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने उन्हें धमकी दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गृहमंत्रालय गोस्वामी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र पुलिस से कहेगी, क्योंकि गोस्वामी मुंबई में रहते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स